एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh Weather Today: हिमाचल में मौसम ने फिर बदला मिजाज, शिमला समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Himachal Pradesh Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार आज शिमला में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं कई इलाकों में बारिश के भी आसार हैं.

Himachal Pradesh Weather Update: चिलचिलाती गर्मी के बीच उत्तर भारत के राज्यों को अब मौसम के बदलाव के साथ राहत मिलने की उम्मीद है. ताजा पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में आज यानी 19 अप्रैल को धूलभरी आंधी, बिजली और हल्की से तेज बारिश होने के आसार जताए हैं. हिमाचल प्रदेश के स्थानीय मौसम विभाग ने भी हल्की से तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है. IMD हिमाचल प्रदेश के मुताबिक, राज्य के अधिकांश स्थानों पर अगले दो से तीन घंटों तक गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है. राज्य के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश या ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी है.

मौसम विभाग के अनुसार आज शिमला में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, ऊना में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस,केलांग में न्यूनतम तापमान -1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, चंबा में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. इसके साथ ही शिमला, सुंदरनगर और ऊना में हल्की बारिश के भी आसार हैं. 

इन राज्यों में होगी बारिश
बता दें कि 15 अप्रैल की शाम से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है. जिसके चलते पूरे उत्तर भारत में मौसम बदला हुआ है और तापमान में गिरावट के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है. हालांकि, इसका असर 20 अप्रैल तक ही देखने को मिलेगा. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, आज जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश संभव है. वहीं खराब मौसम की स्थिति और ओलावृष्टि से खड़ी फसलों, फलों के बागों और नए पौधों को नुकसान हो सकता है. संबंधित विभागों को भी पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें- HP Old Pension Scheme: हिमाचल प्रदेश में OPS के लिए ऑफिस मेमोरेंडम जारी, अब भी अधिसूचना का इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में CM सुक्खू ने किया अत्याधुनिक 3-टेस्ला MRI का शुभारंभ, 5 अस्पतालों में बनेंगे ऑटोमेशन लैब
शिमला में CM सुक्खू ने किया अत्याधुनिक 3-टेस्ला MRI का शुभारंभ, 5 अस्पतालों में बनेंगे ऑटोमेशन लैब
Shimla News: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS और 22 HPAS अधिकारियों का तबादला
हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS और 22 HPAS अधिकारियों का तबादला
Himachal Monsoon: हिमाचल पर कहर बनकर टूटा मानसून! 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और कई पेयजल योजनाएं प्रभावित
हिमाचल पर कहर बनकर टूटा मानसून! 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और कई पेयजल योजनाएं प्रभावित
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच सोलन-सिरमौर में स्कूल बंद, शिमला में पर्यटन सीजन थमा
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच सोलन-सिरमौर में स्कूल बंद, शिमला में पर्यटन सीजन थमा

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget