एक्सप्लोरर

Shimla Bus Strike: शिमला प्रशासन के साथ निजी बस ऑपरेटरों की हुई बात, जानें- हड़ताल पर क्या हुआ फैसला?

Shimla Private Bus Operators Strike Postponed: शिमला शहर के निजी बस ऑपरेटरों ने सोमवार की प्रस्तावित हड़ताल को टाल दिया है. शिमला जिला प्रशासन के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है.

Shimla Private Bus Strike News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में निजी बस ऑपरेटरों ने सोमवार की प्रस्तावित हड़ताल को फिलहाल कुछ वक्त के लिए टाल दिया है. वन मिनट ट्रैफिक प्लान और एचआरटीसी बसों के टाइम टेबल के विरोध में निजी बस ऑपरेटरों ने 22 अप्रैल यानी आज हड़ताल का फैसला लिया था. रविवार को जिला प्रशासन ने निजी बस ऑपरेटरों को बातचीत के लिए बुलाया. शिमला जिला उपायुक्त अनुपम कश्यप ने ऑपरेटरों की परेशानी का समाधान का आश्वासन दिया है. इस आश्वासन के बाद निजी बस ऑपरेटरों ने अपनी हड़ताल को टाल दिया है.

शिमला शहर के प्रमुख उप नगरों से निजी बस गंतव्य तक पहुंचाने का मुख्य साधन है. शिमला शहर में करीब 106 निजी बसें चलती हैं. इन निजी बसों का इस्तेमाल लोग रोजाना स्कूल, कॉलेज और दफ्तर जाने के लिए करते हैं. ऐसे में निजी बस ऑपरेटर की हड़ताल का सीधा असर आम जनता की दिनचर्या पर पड़ता है. फिलहाल, लोगों को निजी बस ऑपरेटर की हड़ताल टलने के चलते परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

एचआरटीसी बसों के टाइम टेबल से हो रही परेशानी

निजी बस ऑपरेटरों की मांग है कि एचआरटीसी बसों का टाइम टेबल भी आरटीओ ही तय करें. मौजूदा वक्त में शिमला में एचआरटीसी बसों का टाइम टेबल निगम के ही रिजनल मैनेजर की ओर से तय किया जाता है. निजी बस संचालकों का कहना है कि इससे उन्हें खासा नुकसान झेलना पड़ता है. इसके अलावा, निजी बस ऑपरेटर शिमला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे वन मिनट ट्रैफिक प्लान से भी परेशान हैं.

क्या है वन मिनट ट्रैफिक प्लान?

शिमला पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए वन मिनट ट्रैफिक प्लान लागू किया है. पुलिस का दावा है कि यह वैज्ञानिक प्लान है और इससे ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल रही है. शिमला पुलिस ने शहर के अलग-अलग स्थान पर हॉल्टिंग पॉइंट बनाए हैं. इस हॉल्टिंग पॉइंट पर गाड़ियों को वन मिनट के लिए रोका जाता है और फिर रेशो के मुताबिक गाड़ी को आगे बढ़ाया जाता है. इसकी वजह से हॉल्टिंग पॉइंट पर लंबा जाम लग रहा है. इसी जाम से निजी बस संचालक परेशान हो रहे हैं.

Himachal Politics: गंगूराम मुसाफिर की हिमाचल कांग्रेस में गाजे-बाजे के साथ वापसी, अब फिर आ गया मामले में ट्विस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
हिमाचल सरकार ने बदली तबादला नीति, अब 3 साल की सेवा अनिवार्य
हिमाचल सरकार ने बदली तबादला नीति, अब 3 साल की सेवा अनिवार्य
हिमाचल: चंबा में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
हिमाचल: चंबा में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, संगठन में इन्हें मिली जगह; देखें
हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, संगठन में इन्हें मिली जगह; देखें

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget