एक्सप्लोरर

सतर्क हो गए लोग! हिमाचल में रोड एक्सीडेंट में इतने फीसदी की गिरावट दर्ज, सीएम सुक्खू ने क्या कहा?

Himachal Road Accident News: हिमाचल प्रदेश में साल 2024 में बीते साल के मुकाबले कम सड़क दुर्घटनाएं हुई. बीते दोनों सालों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में कमी रिकॉर्ड की गई है.

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में सड़क पर ड्राइविंग के दौरान सख्ती से हो रहे नियमों के पालन का असर नजर आ रहा है. साल 2024 में सड़क दुर्घटनाओं में रिकॉर्ड कमी दर्ज की गई है. साल 2023 के मुकाबले यह कमी 6.48 फीसदी की है. यह पहाड़ों पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के लिए सुखद संकेत है. हालांकि अब भी सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए बड़े कदम उठाए जाने की जरूरत नजर आ रही है. ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं मानवीय चूक के कारण ही पेश आती हैं. ऐसे में लोगों को सड़क नियमों के प्रति जागरूक करने के अभियान में भी तेजी पकड़ी है.

कम हुई रोड एक्सीडेंट की संख्या

साल 2024 में 2 हजार 107 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जबकि साल 2023 में 2 हजार 253 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं थी. सड़क दुर्घटनाओं की वजह से होने वाली मृत्यु दर में भी कमी दर्ज हुई है. विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में साल 2024 में 806 लोगों की मृत्यु हुई, जबकि साल 2023 में 892 लोगों की मृत्यु हुई थी.

इसी तरह साल 2023 में सड़क दुर्घटनाओं में 3 हजार 449 लोग घायल हुए, जबकि साल 2024 में 3 हजार 290 लोग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए हैं. साल 2024 के दौरान राज्य में सड़क दुर्घटनाओं और मृत्यु दर में भी उल्लेखनीय कमी आई है. साल 2023 की तुलना में हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में 6.48 फीसदी की कमी दर्ज की गई है.

CM सुक्खू की लोगों से अपील

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में सड़क दुर्घटनाओं और इसमें होने वाली मौतों में कमी रिकॉर्ड की गई है. यह राज्य के लिए सुखद संदेश है. उन्होंने सड़क पर बड़े वाहन, गाड़ी और बाइक चलाने वाले लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से यातायात नियमों का पालन करने, तेज गति से वाहन न चलाने और एजेंसियों के साथ सहयोग करने का आग्रह किया है.

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में विधायक प्राथमिकता बैठक की तारीख तय, बजट से पहले क्यों अहम होती है ये मीटिंग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला: सवर्ण आयोग की मांग पर प्रदर्शन, मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने दिया समर्थन
शिमला: सवर्ण आयोग की मांग पर प्रदर्शन, मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने दिया समर्थन
शिमला: पूर्व SSP संजीव कुमार गांधी पर केस, सरकारी फंड से गड़बड़ी का आरोप
शिमला: पूर्व SSP संजीव कुमार गांधी पर केस, सरकारी फंड से गड़बड़ी का आरोप
युवा कांग्रेस नेता की मौत से हिमाचल में शोक, CM सुक्खू ने सभी कार्यक्रम किए रद्द
युवा कांग्रेस नेता की मौत से हिमाचल में शोक, CM सुक्खू ने सभी कार्यक्रम किए रद्द
शिमला में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.1 रही तीव्रता से आया भूकंप
शिमला में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.1 रही तीव्रता से आया भूकंप

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget