एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में अब घर बैठे मिलेगा लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस, यहां जानें पूरी डिटेल

Himachal: हिमाचल प्रदेश में अब लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस घर बैठे ही उपलब्ध हो सकेगा. धर्मशाला में पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद प्रदेश सरकार इस प्रणाली को प्रदेश भर में लागू करने जा रही है.

Online Learner Driving Licence: हिमाचल प्रदेश में लर्निंग लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस लेने वाले लोगों के लिए सरकार ने नई सुविधा शुरू की है. आम जनता को सुगम सरकारी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. प्रदेश के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों और क्षेत्रीय लाइसेंसिंग अधिकारी के कार्यालयों को सुविधा संपन्न करने के लिए सरकार की ओर से पहल की गई है. इसके लिए आधार आधारित प्रमाणीकरण करना होगा. यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और घर बैठे ही लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस मिल जाएगा. लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन फेसलेस सेवा हफ्ते के सातों दिन और 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.

आम जनता को मिलेगी सुविधा 

सरकार की ओर से शुरू की गई इस सुविधा के बाद लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर जाकर सत्यापन, जांच और अनुमोदन की जरूरत नहीं पड़ेगी. आवेदक लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन, जरूरी दस्तावेज और सिग्नेचर ऑनलाइन ही अपलोड कर सकते हैं. इसके लिए फीस का भुगतान भी ऑनलाइन ही हो जाएगा. इससे न केवल आम जनता को सुविधा मिलेगी, बल्कि कार्यालयों में भी बोझ कम होगा.

ड्राइविंग टेस्ट की अपॉइंटमेंट भी हो सकेगी ऑनलाइन

हिमाचल प्रदेश सरकार ने घर बैठे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस पाने के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत आर.एल.ए. धर्मशाला से की थी. धर्मशाला में इसकी सफलता के बाद सरकार ने अब इस व्यवस्था को प्रदेश भर में लागू कर दिया है. इस प्रणाली का मुख्य उद्देश्य लोगों को दक्षता के साथ महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध करवाना है. इस प्रणाली के इस्तेमाल से काम आसान होने के साथ ही लोगों के लिए लाइसेंस अधिग्रहण प्रक्रिया आसान हो जाएगी. हालांकि, ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए आवेदकों को स्लॉट बुकिंग के मुताबिक अपॉइंटमेंट शेड्यूल से ही टेस्ट के लिए जाना होगा.

सरकारी कार्यालयों में भी दबाव होगा कम

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि लर्नर लाइसेंस के आवेदकों की प्रमाणिकता सुनिश्चित करने के लिए लर्निंग ड्राइविंग टेस्ट शुरू होने से पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया शुरू की गई है. आवेदक के चेहरे की तुलना आधार रिकॉर्ड के अनुसार आवेदन पत्र में उपलब्ध फोटो से की जाती है. प्रदेश के लोगों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ज्यादा से ज्यादा सूचना प्रौद्योगिकी आधारित सेवाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित कर रही है. इसके दृष्टिगत राज्य सरकार विभिन्न सरकारी विभागों में कामकाज में आधुनिक तकनीक को शामिल कर रही है. इससे न केवल सरकारी कामकाज में बोझ घटेगा बल्कि आम लोगों को भी सुविधा मिलेगी.

ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh: बाल सत्र में 'वित्त मंत्री' बन विपक्ष को तर्कों से किया था चित्त! जानिए- कौन हैं फैजान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन्नौर में आसमानी आफत, सांगला वैली ब्रिज के नीचे लैंडस्लाइड, पुल टूटा तो दुनिया से कट जाएगी वादी
किन्नौर में आसमानी आफत, सांगला वैली ब्रिज के नीचे लैंडस्लाइड, पुल टूटा तो दुनिया से कट जाएगी वादी
हिमाचल सरकार में सरकारी नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इनको भी मिलेगा पुरानी पेंशन स्कीम का फायदा
हिमाचल सरकार में सरकारी नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इनको भी मिलेगा OPS का फायदा
Himachal Weather Today: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
हिमाचल के मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा- अवैध खनन पर रहेगा प्रतिबंध, राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी को घेरा
Himachal: मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा- अवैध खनन पर रहेगा प्रतिबंध, राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी को घेरा

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget