एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेश में 3 हेलीपोर्ट के लिए मिली स्टेज-वन क्लीयरेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में तीन हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए पहले चरण की स्टेज-वन क्लीयरेंस मिल गई है.यह मंजूरी केंद्र सरकार की ओर से मिली है

Himachal Pradesh Heliports: हिमाचल प्रदेश में तीन हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए पहले चरण की स्टेज- वन क्लीयरेंस मिल गई है. इनमें चंबा जिले के होली और पांगी में हेलीपोर्ट के साथ कुल्लू जिले के मनाली में ग्रीन टैक्स बैरियर के पास एक हेलीपोर्ट भी शामिल है. यह मंजूरी केंद्र सरकार की ओर से मिली है. 

इससे न केवल परिवहन सुविधाओं का विकास होगा, बल्कि पर्यटन क्षेत्र और स्थानीय अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी. हिमाचल प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों और जनजातीय क्षेत्रों में 16 हेलीपोर्ट बनाकर हवाई संपर्क को मजबूत करने की योजना है. बीते साल पेश हुए बजट में इसकी घोषणा की गई थी.

पर्यटन में साथ इमरजेंसी के दौरान हेलीपोर्ट होंगे मददगार 
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को जल्द से जल्द हेलीपोर्ट निर्माण से संबंधित औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कहा है. राज्य में हेलीपोर्ट बनने से न सिर्फ़ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि इमरजेंसी के दौरान मरीज़ों को अच्छे अस्पतालों तक पहुंचाने में भी मदद मिल सकेगी. 

हिमाचल प्रदेश के कई ऐसे दूरदराज़ के इलाक़े हैं, जो बारिश और बर्फ़बारी के दौरान जिला मुख्यालयों से कट जाते हैं. हेलीपोर्ट इन इलाकों से मुख्य स्थानों तक पहुंचाने में मददगार साबित हो सकता है.

एयरपोर्ट विस्तारीकरण पर भी चल रहा काम 

हेलीपोर्ट निर्माण के साथ ही राज्य में भुंतर और गग्गल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के काम को भी तेज़ी से आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है. मौजूदा वक्त में कांगड़ा स्थित गग्गल एयरपोर्ट 1 हजार 259 एकड़ में फैला हुआ है. यह एयरपोर्ट समुद्र तल से 2 हजार 492 फीट की ऊंचाई पर है. 

कांगड़ा एयरपोर्ट का रनवे 1 हजार 372 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा है. इस एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का काम दो चरणों में पूरा होना है. पहले चरण में 1 हजार 900 मीटर और दूसरे चरण में 3 हजार 100 मीटर का विस्तारीकरण होगा. विस्तारीकरण का काम पूरा होने के बाद कम विजिबिलिटी में भी इस एयरपोर्ट से उड़ाने भरी जा सकेंगी.

CM बन गए PM! मंडी की एक पोस्टर ने करवा दी ट्रोलिंग, BJP ने सीएम सुक्खू के साथ राहुल गांधी पर भी किया तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल
राहुल गांधी को घसीटा गया, छात्रों पर लाठीचार्ज, शिमला तक पहुंचा दिल्ली का गुस्सा, धरने पर CM सुक्खू
राहुल गांधी को घसीटा गया, छात्रों पर लाठीचार्ज, शिमला तक पहुंचा दिल्ली का गुस्सा, धरने पर CM सुक्खू
छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले, 'सरकार ने संवाद का रास्ता...'
छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले, 'सरकार ने संवाद का रास्ता...'

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget