एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh Exit Poll 2022: एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर, BJP की सीटों पर CM जयराम ठाकुर ने किया ये दावा

Himachal Pradesh Exit Poll: हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे. इससे पहले कई एग्जिट पोल सामने आए हैं. एग्जिट पोल्स में हिमाचल में कांग्रेस को भी फायदा मिलता दिख रहा है.

Himachal Exit Poll 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए चंद घंटों का समय बाकी रह गया है. इस बीच विभिन्न एजेंसियों और न्यूज़ चैनलों के एग्जिट पोल बीजेपी को बढ़त देते नजर आ रहे हैं. हालांकि एग्जिट पोल में कांग्रेस को फायदा मिलता दिख रहा है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दावा किया है कि बीजेपी एग्जिट पोल से भी ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश भर में बीते पांच साल में बेहतरीन काम किया गया. जनता को बीजेपी की डबल इंजन सरकार पर विश्वास है और ऐसे में इस बार हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलेगा.

हिमाचल में विकास को मिली तेजी
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बीते पांच साल में सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए भरसक प्रयास किए. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल में AIIMS, बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क और अन्य बड़ी योजनाओं को लाने के लिए मेहनत की है. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में दो साल काम जरूर प्रभावित हुआ, लेकिन बावजूद इसके प्रदेश सरकार ने विकास को रुकने नहीं दिया. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विश्वास जताया है कि प्रदेश की जनता एक बार फिर डबल इंजन सरकार पर विश्वास करेगी. पहाड़ी राज्य होने की वजह से हिमाचल प्रदेश में कई समस्याएं रही, लेकिन सरकार ने उन समस्याओं के पार पाकर बेहतरीन काम किया है.

बीजेपी कर रही मिशन रिपीट का दावा
हिमाचल प्रदेश में साल 1985 से कोई भी पार्टी सरकार रिपीट नहीं कर सकी है. साल 2022 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मिशन रिपीट का दावा कर रहे हैं. हालांकि मिशन रिपीट की डगर इतनी भी आसान नहीं है, क्योंकि सरकार एंटी इनकंबेंसी और अपने नेताओं के बगावत का सामना कर रही है. विभिन्न एजेंसियों और न्यूज़ चैनल के एग्जिट पोल बीजेपी को कुछ हद तक राहत देने वाले हैं, लेकिन स्थिति 8 दिसंबर को ही स्पष्ट होगी.

Himachal Exit Poll 2022: इस एग्जिट पोल में हिमाचल में कांग्रेस को फायदा, इतनी सीटें मिलने का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें एडवाइजरी
हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें एडवाइजरी
बिलासपुर: पंजाब के श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत
बिलासपुर: पंजाब के श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत
Kangra News: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
कांगड़ा: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
शिक्षकों के धरने के बीच चौड़ा मैदान पहुंचे CM सुक्खू, कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर पुनर्विचार का भरोसा
शिक्षकों के धरने के बीच चौड़ा मैदान पहुंचे CM सुक्खू, कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर पुनर्विचार का भरोसा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget