एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर कौन होगा CM? विक्रमादित्य सिंह ने दी ये प्रतिक्रिया

HP Election 2022: हिमाचल कांग्रेस महासचिव विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार को लेकर कहा कि होली लॉज की DNA में मांगना नहीं है, होली लॉज ने हमेशा लोगों को दिया ही है.

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल कांग्रेस महासचिव और शिमला ग्रामीण से प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि होली लॉज की DNA में मांगना नहीं है. मुख्यमंत्री को लेकर पूछ गए सवाल पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि होली लॉज ने हमेशा लोगों को दिया ही है. कभी किसी से कुछ मांगा नहीं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को लेकर जो फैसला आलाकमान करेगी, वह सभी को मान्य होगा. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि होली लॉज के दरवाजे प्रदेश की आम जनता के लिए पहले भी खुले रहे और आगे भी इसी तरह खुले रहेंगे. उन्होंने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है.

कांग्रेस की जीत होगी हर वर्ग की जीत- विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल कांग्रेस महासचिव विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि 8 दिसंबर को कांग्रेस की जीत प्रदेश के हर वर्ग की जीत होगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वीरभद्र सिंह मॉडल को आगे बढ़ाने के लिए मन बनाया है. हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह ने जिस तरह विकास किया, उसी मॉडल को हिमाचल कांग्रेस की सरकार आगे बढ़ाने का काम करेगी. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले जनता से जो भी वादे किए हैं, उन्हें सत्ता में आने पर पूरा किया जाएगा.

हिमाचल कांग्रेस में मुख्यमंत्री की लड़ाई तेज

भले ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे अभी घोषित न हुए हों, लेकिन हिमाचल कांग्रेस में नेता एक के बाद एक बयानबाजी कर मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर दावेदारी पेश कर रहे हैं. हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का यह कहना कि विधायकों में से ही किसी को विधायक दल का नेता चुना जाएगा. यह बयान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में खलबली मचाने वाला था. इस पर हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी यह स्पष्ट किया था कि वीरभद्र सिंह भी सांसद रहते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री चुने गए. उन्होंने मुख्यमंत्री चुने जाने के छह महीने बाद ही विधानसभा चुनाव लड़ा था. इसके अलावा हिमाचल कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी, हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष धनीराम शांडिल समेत कई नेता मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं.

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल में कौन होगा कांग्रेस का CM? प्रतिभा सिंह बोलीं- 'लोगों के दिल में वीरभद्र सिंह'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 जुलाई से हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 20 और 21जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
18 जुलाई से हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 20 और 21जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
हिमाचल के रामपुर में बड़ा हादसा, HRTC बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी; दो की मौत कई यात्री घायल
हिमाचल के रामपुर में बड़ा हादसा, HRTC बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी; दो की मौत कई यात्री घायल
हिमाचल में वन विभाग में बड़ा फेरबदल, IFS और HPFS के 11 अधिकारियों के तबादले
हिमाचल में वन विभाग में बड़ा फेरबदल, IFS और HPFS के 11 अधिकारियों के तबादले
'वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और कुशासन की सरकार'... कांग्रेस पर बरसे BJP विधायक बिक्रम ठाकुर
'वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और कुशासन की सरकार'... कांग्रेस पर बरसे BJP विधायक बिक्रम ठाकुर

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget