एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने हिमाचल के धर्मशाला उपचुनाव के लिए उतारा उम्मीदवार, देविंदर सिंह जग्गी को दिया मौका

Dharamshala By-Election 2024: कांग्रेस ने धर्मशाला उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का एलान कर दिया है. पार्टी ने सुधीर शर्मा के खिलाफ पूर्व मेयर देवेंद्र सिंह जग्गी को टिकट दिया है.

Himachal Pradesh By Election: धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. कांग्रेस ने लंबे मंथन के बाद देवेंद्र सिंह जग्गी को अपना प्रत्याशी बनाया है. देवेंद्र सिंह जग्गी धर्मशाला नगर निगम के मेयर रह चुके हैं.

कांग्रेस पहले ही अन्य पांच सीटों के उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है, लेकिन यहां कांग्रेस को पूर्व शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के खिलाफ प्रत्याशी ढूंढने में कड़ी मशक्कत का सामना करने पड़ा. अंत में अब देवेंद्र सिंह जग्गी को ही पार्टी ने टिकट दी है. इनका नाम पहले दिन से ही लगातार चर्चा में रहा है.

सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री पर भी किया था तंज
धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी की घोषणा में काफी देर हुई. यहां साल 2022 में बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़े राकेश चौधरी की भी कांग्रेस में शामिल होकर चुनाव लड़ने की चर्चा थी. टिकट में देरी के चलते सुधीर शर्मा ने भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तंज किया था. बीते दोनों दिन ही सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री को धर्मशाला उपचुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली थी. धर्मशाला में कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही अब सभी सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा पूरी हो चुकी है.

सात साल में चौथी बार होने जा रहे चुनाव
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के तहत आने वाली धर्मशाला विधानसभा सीट पर सात साल से भी काम के वक्त में चौथी बार चुनाव होने जा रहे हैं. धर्मशाला की जनता ने साल 2017, साल 2019 साल और 2022 में अपना विधायक चुनकर विधानसभा भेजा और अब साल 2024 में एक जून को धर्मशाला की जनता को एक बार फिर अपना नया विधायक चुनने के लिए वोट करेगी.

धर्मशाला की जनता से छिन गया अपना मंत्री
साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी किशन कपूर और कांग्रेस के सुधीर शर्मा के बीच रहा. सुधीर शर्मा यह चुनाव किशन कपूर से चुनाव हार गए. इस वक्त तक सुधीर शर्मा तत्कालीन वीरभद्र सरकार में शहरी विकास मंत्री भी थे. 

साल 2019 में लोकसभा के चुनाव आए और भारतीय जनता पार्टी ने किशन कपूर को लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया. इसके बाद किशन कपूर ने सांसद का चुनाव लड़कर जीत हासिल की और वह दिल्ली पहुंच गए. जिस वक्त किशन कपूर ने चुनाव लड़ा, तब वे तत्कालीन जयराम सरकार में नागरिक एवं खाद्य आपूर्ति विभाग का जिम्मा संभाल रहे थे. 

उपचुनाव में हुई बीजेपी के विशाल नेहरिया की जीत
किशन कपूर के सांसद का चुनाव जीतने के बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया. इसके बाद धर्मशाला की सीट खाली हो गई. साल 2019 में धर्मशाला में उपचुनाव हुए और भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता विशाल नेहरिया को चुनावी मैदान में उतारा. स्वास्थ्य कारणों के चलते सुधीर शर्मा उपचुनाव नहीं लड़ सके. 

ऐसे में उनकी जगह पार्टी ने विजय इंद्र कर्ण को अपना प्रत्याशी बनाया, लेकिन इस उपचुनाव में विजय कर्ण की बुरी हार हुई और विशाल नेहरिया चुनाव जीत गए. साल 2019 के धर्मशाला उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार विजय इंद्र कर्ण की जमानत जब्त हो गई थी. कांग्रेस उम्मीदवार को कुल पड़े 52 हजार 939 वोट का छठा हिस्सा भी नहीं मिल पाया था. भाजपा ने धर्मशाला उपचुनाव में 6 हजार 758 वोट से जीत दर्ज कर ली थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में कहर बरपा रही मानसून की बारिश, अब तक 75 की मौत, 178 सड़कें बंद होने से पर्यटक फंसे
हिमाचल में कहर बरपा रही मानसून की बारिश, अब तक 75 की मौत, 178 सड़कें बंद होने से पर्यटक फंसे
हिमाचल: NEET पेपर लीक को लेकर मंत्री रोहित ठाकुर का केंद्र पर निशाना, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...'
हिमाचल: NEET पेपर लीक को लेकर मंत्री रोहित ठाकुर का केंद्र पर निशाना, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...'
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget