एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेश: राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक पारित, जानें क्या होगा बदलाव?

विधेयक के तहत कार्यकारी परिषद सामान्य प्रशासन और संपत्ति से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी संभालेगी. वहीं वित्त समिति विश्वविद्यालय के बजट, खातों और ऑडिट रिपोर्ट की जांच कर बोर्ड को सलाह देगी.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में ‘हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026’ पारित कर दिया गया. इस विधेयक के माध्यम से प्रदेश के छह राज्य विश्वविद्यालयों से जुड़े कानूनों में संशोधन किए गए हैं. संशोधन में विश्वविद्यालयों के वित्तीय मामलों, नियुक्तियों, पद सृजन, पदोन्नति और वेतन-भत्तों को लेकर कई अहम प्रावधान किए गए हैं. 

इस संशोधन के बाद HPU में नौकरी पाने के लिए कमीशन पास करना होगा. संशोधन विधेयक पारित होने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालयों में वित्तीय फैसलों पर सरकार की निगरानी बढ़ेगी. वित्त समिति में वित्त विभाग की अहम भूमिका होगी. विश्वविद्यालयों में भर्ती, पद सृजन, पदोन्नति और वेतन-भत्तों से जुड़े मामलों पर पहले वित्त समिति विचार करेगी. उन्होंने कहा कि नए संशोधन से भर्ती में पारदर्शिता आएगी.

शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की भर्ती के लिए चयन समितियों का गठन किया जाएगा और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा. कुलपति विश्वविद्यालय का प्रमुख कार्यकारी एवं शैक्षणिक अधिकारी होगा और विश्वविद्यालय के कामकाज पर निगरानी रखेगा. आपात स्थिति में कुलपति को तत्काल निर्णय लेने की शक्ति होगी, लेकिन बाद में सक्षम प्राधिकारी से इसकी मंजूरी लेना जरूरी होगा. 

विधेयक के तहत कार्यकारी परिषद सामान्य प्रशासन और संपत्ति से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी संभालेगी. वहीं वित्त समिति विश्वविद्यालय के बजट, खातों और ऑडिट रिपोर्ट की जांच कर बोर्ड को सलाह देगी. वित्त समिति और कार्यकारी परिषद में मतभेद होने की स्थिति में मामला कुलाधिपति के पास जाएगा. राज्य सरकार से सलाह के बाद कुलाधिपति का फैसला अंतिम होगा. संशोधन का उद्देश्य विश्वविद्यालयों में वित्तीय अनुशासन और जवाबदेही को मजबूत करना है.

कर्ज हर सरकार को लेना पड़ता है- सीएम सुक्खू

वहीं कर्ज के बढ़ते बोझ को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्ज हर सरकार को लेना पड़ता है, लेकिन मौजूदा सरकार को पूर्व बीजेपी सरकार द्वारा लिए गए कर्ज को चुकाने का बोझ भी उठाना पड़ रहा है. CM सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर एक अच्छे मुख्यमंत्री हो सकते हैं, लेकिन अपने कार्यकाल में वे खराब वित्त मंत्री रहे. 

मुख्यमंत्री के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश की कर्ज लेने की सीमा 9,000 करोड़ रुपये है, जबकि हर साल करीब 11,000 करोड़ रुपये चुकाने पड़ रहे हैं. ऐसे में राज्य को अपनी ट्रेजरी से भी करीब 2,000 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व बीजेपी सरकार ने प्रदेश की संपदा को लुटाने का काम किया और शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी खराब काम किया. उन्होंने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार लगातार प्रदेश की आर्थिक स्थिति को दुरुस्त करने का काम कर रही है.

भांग की खेती के मुद्दे पर CM का बीजेपी पर निशाना

इसके साथ ही लॉटरी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने बीजेपी के विरोध को बेवजह करार दिया. उन्होंने कहा कि सरकार ने किसी पर लॉटरी खरीदने का दबाव नहीं बनाया है. जो व्यक्ति लॉटरी खरीदना चाहता है, वही खरीदेगा. भांग की खेती के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी इस मामले को बेवजह मुद्दा बना रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के विधायक भी इस मुद्दे को लेकर गठित सेलेक्ट कमेटी में शामिल हैं, इसलिए इस तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए.

मुख्यमंत्री ने BBMB में हिमाचल प्रदेश के अधिकारों का मुद्दा भी दोहराया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने अधिकारों की लड़ाई पहले भी लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी.

 

पराक्रम चन्द 20 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं. हिमाचल की हर छोटी-बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. सियासी खबरों में खास दिलचस्पी रखते हैं. उन्होंने हिंदी में एम फिल हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से किया है. उन्हें महर्षि नारद पुरस्कार से 2019 में सम्मानित किया गया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

शिमला में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.1 रही तीव्रता से आया भूकंप
शिमला में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.1 रही तीव्रता से आया भूकंप
BJP का CM सुक्खू पर हमला, कहा- 'वादे पूरे नहीं किए, अब नए जिले का शिगूफा छोड़ा'
BJP का CM सुक्खू पर हमला, कहा- 'वादे पूरे नहीं किए, अब नए जिले का शिगूफा छोड़ा'
धर्मशाला में बनेगा इंटरनेशनल लेवल का आइस स्केटिंग रिंक, बदलेगी शहर की तस्वीर
धर्मशाला में बनेगा इंटरनेशनल लेवल का आइस स्केटिंग रिंक, बदलेगी शहर की तस्वीर
हिमाचल: अवैध खनन पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, अलग निदेशालय का हुआ गठन
हिमाचल: अवैध खनन पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, अलग निदेशालय का हुआ गठन
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget