एक्सप्लोरर

विक्रमादित्य सिंह ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को घेरा, कहा- अनदेखी हुई...

Himachal Political Crisis: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्यप्रणाली पर उनके ही मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि विधायकों की अनदेखी हुई है.

Himachal Political Crisis: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  की कार्यप्रणाली पर उनके ही मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि विधायकों की अनदेखी हुई है. साथ ही उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि

उन्होंने कहा, ''ये चुनाव मेरे पिता के नाम पर लड़ा गया, कोई ऐसा पर्चा या पोस्टर नहीं था जिसमें मेरे पिता की तस्वीर नहीं थी. सर्व सम्मति के बाद ये सरकार बनी. मैंने आज तक सरकार की कार्यप्रणाली पर कुछ नहीं कहा, लेकिन जो बीते दिनों में जो घटनाक्रम हुई है, ऐसे में मेरा स्पष्ट बोलना जरूरी है.''

'सुक्खू की कार्यप्रणाली ठीक नहीं'

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रमुख प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने कहा, ''पिछले एक साल में सरकार की जो कार्यप्रणाली रही है, उसमें विधायकों की अनदेखी हुई है.''

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की वजह को विधायकों ही नाराजगी ही बताई. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे लिए को भी पद मायने नहीं रखता है, जनता का भरोसा ही सबसे जरूरी है.

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जो भी फैसला लिया जाएगा वह संगठन, पार्टी और इस राज्य के लोगों के व्यापक हित में लिया जाएगा.

दरअसल, मंगलवार को राज्यसभा चुनाव में हिमाचल में कांग्रेस की पोल खुल गई. कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. यानी उन्होंने बीजेपी के हर्ष महाजन को वोट किया. इस चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा. महाजन और सिंघवी को 34-34 वोट मिले. इसके बाद टॉस में महाजन की जीत हुई.

हिमाचल में कांग्रेस के 40 विधायक हैं. तीन निर्दलीय भी सत्तापक्ष के साथ थे. उन्होंने भी बीजेपी उम्मीदवार को वोट किया.

Himachal Politics: 'हमारे विधायकों को स्पीकर...', नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस बात का जताया डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal Monsoon: हिमाचल पर कहर बनकर टूटा मानसून! 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और कई पेयजल योजनाएं प्रभावित
हिमाचल पर कहर बनकर टूटा मानसून! 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और कई पेयजल योजनाएं प्रभावित
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच सोलन-सिरमौर में स्कूल बंद, शिमला में पर्यटन सीजन थमा
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच सोलन-सिरमौर में स्कूल बंद, शिमला में पर्यटन सीजन थमा
किन्नौर में आसमानी आफत, सांगला वैली ब्रिज के नीचे लैंडस्लाइड, पुल टूटा तो दुनिया से कट जाएगी वादी
किन्नौर में आसमानी आफत, सांगला वैली ब्रिज के नीचे लैंडस्लाइड, पुल टूटा तो दुनिया से कट जाएगी वादी
हिमाचल सरकार में सरकारी नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इनको भी मिलेगा पुरानी पेंशन स्कीम का फायदा
हिमाचल सरकार में सरकारी नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इनको भी मिलेगा OPS का फायदा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget