एक्सप्लोरर

संजौली मस्जिद पर कमिश्नर के फैसले को लेकर सामने आया देवभूमि संघर्ष समिति का रिएक्शन, जानें क्या कहा?

Himachal News: नगर निगम आयुक्त की अदालत ने मस्जिद के अवैध हिस्से को हटाने की मंजूरी दे दी है. हिमाचल देवभूमि संघर्ष समिति ने इस फैसले प्रतिक्रिया दी है.

Shimla Mosque: नगर निगम शिमला आयुक्त ने संजौली मस्जिद के उस हिस्से को हटाने की अनुमति दे दी है, जिसे खुद ही वक्फ बोर्ड और मस्जिद कमेटी ने आगे आकर हटाने की पेशकश की थी.नगर निगम शिमला के आयुक्त की अदालत के इस फैसले का देवभूमि संघर्ष समिति ने स्वागत किया है.

देवभूमि संघर्ष समिति ने किया फैसले का स्वागत

देवभूमि संघर्ष समिति के संयोजक भरत भूषण ने कहा, ''यह फैसला स्वागत योग्य है. हालांकि अभी तक इस पूरे मामले का निपटारा नहीं हुआ है. समिति यह साफ करना चाहती है कि मस्जिद के खिलाफ आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक इस मस्जिद को पूरा तोड़ नहीं दिया जाता क्योंकि यह अवैध निर्माण है''.

उन्होंने कहा कि कोर्ट का यह फैसला देवभूमि के सनातन समाज की जीत है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा,'' देवभूमि के सनातन समाज के लाखों लोगों ने अवैध मस्जिद के खिलाफ आंदोलन किया था. इसका नतीजा यह रहा कि कोर्ट ने आज इस संबंध में फैसला सुनाया है''.

राज्य सरकार के दो मंत्रियों का आभार

देवभूमि संघर्ष समिति के संयोजक ने कहा, ''नगर निगम आयुक्त के कोर्ट की ओर से आया यह फैसला स्वागत योग्य तो जरूर है, लेकिन यह मस्जिद पूरी तरीके से ही अवैध बनी है. मस्जिद का निर्माण ही सरकारी भूमि पर हुआ है. ऐसे में इस मस्जिद को गिराया जाना चाहिए, क्योंकि यह अवैध तरीके से बनी है. देवभूमि संघर्ष समिति अब 21 दिसंबर का इंतजार कर रही है, क्योंकि मस्जिद के शेष हिस्से की सुनवाई इस दिन होनी है. देवभूमि संघर्ष समिति ने पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अवैध प्रवासियों का मुद्दा उठाया था''.

बता दें कि इसके लिए दो महीने का वक्त दिया गया है. नगर निगम के आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि मस्जिद के तीन फ्लोर को हटाने का काम वक्फ बोर्ड की देखरेख में होगा. आयुक्त ने कहा कि मस्जिद की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल को हटाए जाने की अनुमति दी जाती है. मस्जिद के शेष हिस्से की सुनवाई 21 दिसंबर, 2024 को होगी.

इसे भी पढ़ें: संजौली अवैध मस्जिद केस: MC कमिश्नर कोर्ट में सुनवाई, स्थानीय और वक्फ बोर्ड के वकील ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 'भारत को बांग्लादेश बनाने की कोशिश', राजीव बिंदल का इंडिया गठबंधन पर हमला
हिमाचल: 'भारत को बांग्लादेश बनाने की कोशिश', राजीव बिंदल का इंडिया गठबंधन पर हमला
'जहां हूं खुश हूं', कांग्रेस नेता ने बताया भावी CM तो बोले विक्रमादित्य सिंह
'जहां हूं खुश हूं', कांग्रेस नेता ने बताया भावी CM तो बोले विक्रमादित्य सिंह
पुरुषों को भी करवाचौथ का तोहफा! सुक्खू सरकार देगी छुट्टी, लिया बड़ा फैसला
पुरुषों को भी करवाचौथ का तोहफा! सुक्खू सरकार देगी छुट्टी, लिया बड़ा फैसला
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget