एक्सप्लोरर

Himachal Politics: राजीव बिंदल ने सुक्खू सरकार को घेरा, कहा- 'किसानों के घर पर लग गए गोबर के ढेर, खरीद की पॉलिसी कब लाएगी सरकार'

हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. बिंदल ने कांग्रेस सरकार की 10 गारंटियों पर निशाना साधा. बिंदल ने कहा कि जनहित के मुद्दे स्पष्ट है और दीवारों पर लिखे नजर आ रहे हैं. वह मुद्दे हैं, चुनाव में दी गई गारंटी.

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान 'गारंटी' शब्द खूब जोरों-शोरों से गूंजा. चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता को 10 गारंटियों दी. धीरे-धीरे कांग्रेस अपनी गारंटियों पर काम भी कर रही है. जिन गारंटियों पर अब तक कोई काम नहीं हुआ है, उसे लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है. हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस की गारंटियों को लेकर जोरदार निशाना साधा है.

किसानों के घर पर लग गए गोबर के ढेर- डॉ. बिंदल
हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल (Rajeev Bindal) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह स्पष्ट मानना है कि कांग्रेस सरकार मुद्दों से भाग रही है. जनहित के मुद्दे स्पष्ट है और दीवारों पर लिखे हुए नजर आ रहे हैं. यह मुद्दे हैं, चुनाव में दी गई गारंटी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के गठन को करीब आठ महीने का वक्त बीत चुका है. प्रदेश की 22 लाख महिलाएं हर महीने 1 हजार 500 रुपए का इंतजार कर रही हैं. लेकिन, सरकार इस बारे में कोई जवाब ही नहीं दे रही. उन्होंने कहा कि किसानों के घर पर गोबर के ढेर लग गए हैं. किसानों ने लाखों रुपए खर्च कर नए पशु खरीद लिए, लेकिन सरकार तो अब दूध खरीद और गोबर खरीद के बारे में कोई पॉलिसी ही नहीं ला रही. राजीव बिंदल ने कहा कि किसान ऋण के पैसे का ब्याज भर रहा है. दूध आज भी 40 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. इस दूध की खरीद की गारंटी कांग्रेस नेताओं ने 100 रुपए प्रति लीटर की दी.

आखिर जनता को क्यों बरगला रही सरकार?
डॉ. राजीव बिंदल (Rajeev Bindal) ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले कैबिनेट की पहली ही बैठक में एक लाख रोजगार का वादा किया था. कांग्रेस ने पांच साल में पांच लाख रोजगार की गारंटी दी थी. अब एक साल पूरा होने को आया है, लेकिन रोजगार तो युवाओं को मिली ही नहीं पा रहा. राजीव बिंदल ने कहा कि रोजगार मिलना तो दूर, जिन विभागों में युवाओं को आउटसोर्स की नौकरी मिली भी थी. उन्हें या तो नौकरी से निकाला जा रहा है या फिर उनकी सैलरी रोकी जा रही है. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से पूछा कि आखिर गारंटियों के नाम पर सरकार जनता को बरगला क्यों रही है?

कांग्रेस का जोरदार पलटवार
वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा है कि विपक्ष के नेता लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दबाव में बयानबाजी कर रहे हैं. विपक्ष के नेताओं के बयानों में कोई तथ्य नहीं हैं. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार प्रदेश में कई ऐतिहासिक कदम उठा रही है. मुख्यमंत्री के कामों की प्रदेश भर में तारीफ हो रही है. विपक्षी नेताओं पर दबाव है. इसलिए वे इस तरह की बयानबाजी कर लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं. नरेश चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जनता ने हाल ही में सत्ता से बेदखल किया है, इसलिए इस तरह की बयानबाजी की जा रही है.

क्या हैं कांग्रेस की 10 गारंटियां?

1. पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल.

2. महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 1500 रुपए.

3. महंगाई की मार होगी कम, 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे हम.

4. युवाओं को पांच लाख रोजगार.

5. बागवान तय करेंगे फलों की कीमत.

6. युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपए का स्टार्टअप फंड.

7. मोबाइल क्लीनिक से होगा हर गांव में मुफ्त इलाज.

8. हर विधानसभा में खुलेंगे चार अंग्रेजी मीडियम स्कूल.

9. गाय-भैंस पालकों से हर दिन 10 लीटर दूध खरीदेंगे.

10. दो रुपये किलो में गोबर खरीदेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत
हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत
चंबा: भारी बारिश से साच पास मार्ग पर भूस्खलन, पांगी घाटी जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद
चंबा: भारी बारिश से साच पास मार्ग पर भूस्खलन, पांगी घाटी जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद
BJP सांसद कंगना रनौत पर नरेश चौहान ने साधा निशाना, CJP के आंदोलन पर कही ये बात
BJP सांसद कंगना रनौत पर नरेश चौहान ने साधा निशाना, CJP के आंदोलन पर कही ये बात
Chamba News: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया
चंबा: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget