एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh News: विक्रमादित्य सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर निशाना, बोले- 'प्रदेश के सबसे बड़े पलटूराम हैं जयराम ठाकुर'

Himachal Politics : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है. जनता सब सच्चाई जानती है.

Vikramaditya Singh attacks Jairam Thakur: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मॉनसून सत्र के दौरान सरकार की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने सदन में सरकारी प्रस्ताव लाया. इस प्रस्ताव के जरिए हिमाचल प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा (National Disaster) घोषित करने का संकल्प पारित किया गया. साथ ही केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष पैकेज के तहत 12 हजार करोड़ रुपए की आर्थिक मदद भी मांगी गई. सदन में भारतीय जनता पार्टी( BJP) ने इस प्रस्ताव को विशुद्ध राजनीतिक बताया और प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया. इसके बाद अब सत्ता पक्ष कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है. हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रस्ताव पर बीजेपी  की चुप्पी को आड़े हाथों लिया.

जनता के सामने आया बीजेपी  का चेहरा- विक्रमादित्य सिंह
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी  पर हमला साधते हुए कहा कि सदन में बीजेपी  की विरोधाभासी राजनीति का चेहरा सामने आ गया है. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आपदा से भारी नुकसान हुआ. इस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सदन में चर्चा का प्रस्ताव रखा, ताकि एक आवाज में पक्ष और विपक्ष केंद्र से मदद की मांग कर सके. लेकिन, बड़ी-बड़ी बातें करने वाले विपक्ष के नेताओं का सदन के अंदर दोहरा चरित्र सामने आ गया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की 75 लाख की आबादी को बीजेपी  का यह काम पसंद नहीं आया.

नेता प्रतिपक्ष पर साधा निशाना
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि वह प्रदेश में सबसे बड़े 'पलटूराम' हैं. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह बड़ी बात होती, अगर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर प्रस्ताव का समर्थन करते. लेकिन, वह हिमाचल प्रदेश के हित से भी पलट गए. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अभी तक प्रदेश सरकार को केवल नेशनल डिजास्टर रिलीफ फंड का ही धन मिल पाया है, जो पहले से ही हिमाचल को मिलना तय था. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से आपदा के लिए कोई मदद नहीं आई है और बीजेपी  की ओच्छी राजनीति को जनता कभी माफ नहीं करेगी.

विपक्ष के रवैये पर खड़े किए सवाल
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सत्र के दौरान विपक्ष के सदन से वॉक आउट और नारेबाजी को लेकर कहा कि विपक्ष आए दिन नया मामला उठाकर सदन का ध्यान भटकाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने पूर्व बीजेपी  सरकार की कार्यप्रणाली पर कई सवाल भी उठाए. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व सरकार बीजेपी सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार के कारण भर्ती प्रक्रिया लंबित पड़ी है. उन्होंने हिमाचल प्रदेश में वित्तीय कुप्रबंधन के लिए भी पूर्व बीजेपी  सरकार को जिम्मेदार ठहराया.

ये भी पढ़ें: Himachal Monsoon Session: कांग्रेस विधायक ने हिमाचल में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की उठाई मांग, कहा- मांग रहे अपना हक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में CM सुक्खू ने किया अत्याधुनिक 3-टेस्ला MRI का शुभारंभ, 5 अस्पतालों में बनेंगे ऑटोमेशन लैब
शिमला में CM सुक्खू ने किया अत्याधुनिक 3-टेस्ला MRI का शुभारंभ, 5 अस्पतालों में बनेंगे ऑटोमेशन लैब
Shimla News: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS और 22 HPAS अधिकारियों का तबादला
हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS और 22 HPAS अधिकारियों का तबादला
Himachal Monsoon: हिमाचल पर कहर बनकर टूटा मानसून! 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और कई पेयजल योजनाएं प्रभावित
हिमाचल पर कहर बनकर टूटा मानसून! 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और कई पेयजल योजनाएं प्रभावित
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच सोलन-सिरमौर में स्कूल बंद, शिमला में पर्यटन सीजन थमा
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच सोलन-सिरमौर में स्कूल बंद, शिमला में पर्यटन सीजन थमा

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget