एक्सप्लोरर

ऑपरेशन लोटस पर सांसद हर्ष महाजन के बयान से BJP में असंतोष! कई नेताओं की नाराजगी की खबर

Harsh Mahjan on Operation Lotus: बीजेपी सांसद हर्ष महाजन के ऑपरेशन लोटस पर दिए गए बयान से बीजेपी में आंतरिक असंतोष पैदा हुआ है. इसके बाद कई नेताओं के नाराजगी की जानकारी सामने आ रही है.

Operation Lotus Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान मची सियासी उथल-पुथल को अभी ब-मुश्किल आठ महीने का वक्त पूरा हुआ है. इससे पहले ही एक बार फिर ऑपरेशन लोटस की सुगबुगाहट तेज होती हुई नजर आ रही है. 

साल 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए और बाद में कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बीजेपी से राज्यसभा सांसद बने हर्ष महाजन के बयान ने हिमाचल की सियासत में उबाल ला दिया है. जहां एक तरफ यह कांग्रेस के लिए परेशानी बढ़ाने वाला है. वहीं, दूसरी तरफ हर्ष महाजन के इस बयान से बीजेपी के कई नेताओं में भी नाराजगी की जानकारी सामने आ रही है. हर्ष महाजन के इस बयान से बीजेपी में आंतरिक असंतोष की स्थिति पैदा हो चुकी है.

हर्ष महाजन के बयान से बीजेपी में ही असंतोष?
बीते शनिवार 16 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन मीडिया से मुखातिब हुए. मीडिया के साथ बातचीत के दौरान महाजन ने कहा कि वह चाहें तो आज ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार को गिरा सकते हैं. उनके साथ कांग्रेस के कई असंतुष्ट ग्रुप संपर्क में हैं. 

उनके पास पिक एंड चूज़ का ऑप्शन भी है. हालांकि केंद्रीय नेतृत्व और हिमाचल बीजेपी के नेताओं के साथ बातचीत के बाद ही कुछ होगा. हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश के लोगों के हित में भी फैसला लेने की बात कही थी. जहां एक तरफ हर्ष महाजन के का यह बयान कांग्रेस के लिए परेशानी बढ़ाने वाला साबित हुआ. तो वहीं, इससे बीजेपी के नेता भी नाराज बताए जा रहे हैं.

महाजन को ऐसे बयानों के लिए अधिकृत नहीं मानते पुराने नेता
हिमाचल प्रदेश में तत्कालीन जयराम सरकार में मंत्री रहे और मौजूदा विधायक हर्ष महाजन के इस बयान से इत्तेफाक नहीं रखते हैं. बीजेपी नेता हर्ष महाजन को इस तरह के बयानबाजी के लिए अधिकृत भी नहीं मानते. हालांकि एक दिलचस्प बात यह भी है कि कांग्रेस छोड़ जितने भी बड़े नेता बीजेपी में आए, उनसे हर्ष महाजन ने ही संपर्क साधा. भारतीय जनता पार्टी को अनुशासन वाली पार्टी के तौर पर देखा जाता है. 

बीजेपी में हर बयान और हर कार्यक्रम की रूपरेखा पहले तैयार की जाती है. कौन नेता क्या बयान देगा और किसके बारे में कितनी टिप्पणी करेगा, यह सब कुछ पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करता है. ऐसे में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हर्ष महाजन का यह बयान बीजेपी के पुराने नेताओं को खल रहा है. पार्टी के अनुशासन के चलते नेता खुलकर महाजन के बयान का विरोध तो नहीं कर रहे, लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के पास अपना विरोध दर्ज करवा चुके हैं.

महाजन के बयान से असहज महसूस कर रहे बीजेपी नेता?
गौर हो कि मौजूदा वक्त में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन साल 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे. जिस वक्त उन्होंने कांग्रेस छोड़ी थी, उस वक्त वे हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी थे. महाजन की गिनती पूर्व मुख्यमंत्री और हिमाचल प्रदेश की सियासत में बड़ा नाम रहे वीरभद्र सिंह के करीबी लोगों में भी होती है. 

अब हर्ष महाजन का सीधा संपर्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के साथ बताया जाता है. ऐसे में हर्ष महाजन की शीर्ष केंद्रीय नेतृत्व के साथ इस नजदीकी से भी बीजेपी के पुराने नेता परेशान हैं. बता दें कि इसी साल 27 फरवरी को हर्ष महाजन ने कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी को चुनाव हराकर जीत हासिल की थी. 

यह भी पढ़ें: 24 दिसंबर को होगा शिमला विंटर कार्निवल का आगाज, पहाड़ों की रानी में दूसरी बार बड़ा आयोजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget