एक्सप्लोरर

Himachal: नामांकन से 10 दिन पहले हो गया था हर्ष महाजन को चुनाव लड़ाने का फैसला, फिर आखिरी घंटों में किया गया खुलासा

Rajya Sabha Elections 2024: जिस राज्यसभा चुनाव की वजह से हिमाचल प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है, उसकी रणनीति बीजेपी ने कई दिन पहले ही तैयार कर ली थी. 

Rajyasabha Elections 2024: हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए हुए चुनाव के बाद राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है. 27 फरवरी को हुए चुनाव में जब अल्पमत में होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हर्ष महाजन ने जीत हासिल की, तो इससे कांग्रेस सरकार की जड़ें हिल गई. कांग्रेस के अपने ही विधायकों ने सरकार के खिलाफ जाकर क्रॉस वोटिंग कर हर्ष महाजन को जीत दिलवा दी.

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में 40 साल का लंबा राजनीतिक अनुभव रखने वाले हर्ष महाजन की पहचान एक राजनीतिक प्रबंधन के तौर पर है. 14 फरवरी को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन था. 13 फरवरी की शाम तक भारतीय जनता पार्टी का राज्य नेतृत्व यह कह रहा था कि वह किसी को चुनाव में नहीं उतर रहे हैं, लेकिन फिर अचानक 14 फरवरी की सुबह खबर आई कि हर्ष महाजन राज्यसभा का चुनाव लड़ेंगे. अचानक महाजन के चुनाव लड़ने की खबर सुनकर ऐसा लगा कि यह फैसला आखिरी चंद घंटों में लिया गया होगा.

नामांकन से 10 दिन पहले ही मिल गया था सीक्रेट एनवेलप

जिस फैसले को आखिरी वक्त में लिया गया बता रहा है. दरअसल, उसकी रणनीति फरवरी महीने की शुरुआत में ही तैयार हो चुकी थी. भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की एक सीट के लिए अपने प्रत्याशी का नाम अन्य राज्यों के प्रत्याशियों की तरह प्रेस विज्ञप्ति के जरिए सार्वजनिक नहीं किया. भारतीय जनता पार्टी के ही पुख्ता सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के संगठन मंत्री को नामांकन से 10 दिन पहले ही एक सीक्रेट लिफाफे में हर्ष महाजन का नाम राज्यसभा चुनाव के लिए मिल गया था. संगठन मंत्री ने भी इसका खुलासा आखिरी वक्त में राज्य के नेतृत्व के साथ किया और फिर हर्ष महाजन ने राज्यसभा का चुनाव लड़ा.

महाजन के प्रबंधन ने खोली नाराजगी की परतें

हर्ष महाजन के चुनाव लड़ने को शुरुआत में केवल दबाव की राजनीति माना जा रहा था, लेकिन जैसे-जैसे हर्ष महाजन प्रबंधन करते चले गए. वैसे-वैसे कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजे की परतें खुलती चली गई. हर्ष महाजन ने कांग्रेस के नौ विधायकों से संपर्क साध लिया था. इसमें सुक्खू सरकार के ही एक मंत्री ने हर्ष महाजन का भरपूर साथ दिया. इसके अलावा तीन निर्दलीय विधायक भी लगातार उनके संपर्क में थे. हालांकि आखिरी वक्त में कांग्रेस के छह ही विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की हर्ष महाजन ने उन सभी कांग्रेस विधायकों के साथ संपर्क साधा, जो अपनी ही सरकार से का से नाराज थे. हर्ष महाजन का यह प्रबंधन उनके लिए संजीवनी साबित हुआ और अल्पमत में होने के बावजूद जीत के साथ भाजपा प्रत्याशी महाजन का हर्ष बढ़ गया. राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद सरकार के सामने जो संकट पैदा हुआ है, वह अब भी बरकरार है.

Himachal: हिमाचल में भारी बर्फबारी और बारिश से 350 सड़कें बंद, 1314 जगह बिजली बाधित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shimla News: शिमला में दिखेंगे दुनिया के 7 अजूबे! कबाड़ से तैयार हो रहे शानदार सेल्फी प्वाइंट
शिमला में दिखेंगे दुनिया के 7 अजूबे! कबाड़ से तैयार हो रहे शानदार सेल्फी प्वाइंट
हिमाचल में 18-22 जुलाई तक बारिश का रेड अलर्ट, 20-21 को लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की चेतावनी
हिमाचल में 18-22 जुलाई तक बारिश का रेड अलर्ट, 20-21 को लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की चेतावनी
हिमाचल: सरकारी दफ्तरों में 5-डेज वीक की मांग तेज, कर्मचारियों का दावा- बचेंगे सरकार के 100 करोड़
हिमाचल: सरकारी दफ्तरों में 5-डेज वीक की मांग तेज, कर्मचारियों का दावा- बचेंगे सरकार के 100 करोड़
18 जुलाई से हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 20 और 21जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
18 जुलाई से हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 20 और 21जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget