एक्सप्लोरर

Himachal Politics: हर्ष महाजन बने बीजेपी कोर ग्रुप के सदस्य, कभी थे वीरभद्र सिंह के सबसे करीबी

हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हर्ष महाजन को बीजेपी कोर ग्रुप का सदस्य बनाया गया है. यह नियुक्ति बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की है.

Harsh Mahajan BJP: कहते हैं कि राजनीति अनिश्चितताओं का खेल है. यहां कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए हर्ष महाजन (Harsh Mahajan BJP) को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. हर्ष महाजन को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) ने हिमाचल बीजेपी कोर ग्रुप का सदस्य नियुक्त कर दिया है. हिमाचल बीजेपी कोर ग्रुप Himachal BJP Core Group) की बैठक हमीरपुर में 12 जून को प्रस्तावित है. इससे पहले नड्डा ने यह अहम फैसला किया है. हर्ष महाजन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सबसे करीबी माने जाते रहे. उन्हें वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) का सिपह-सालार भी कहा जाता रहा है.

विधानसभा चुनाव से पहले महाजन ने छोड़ी थी कांग्रेस 

चुनावी राजनीति से दूर हो चुके हर्ष महाजन को विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली. इसके बाद एक दिन अचानक हर्ष महाजन दिल्ली पहुंचे और 28 सितंबर, 2022 को उन्होंने भाजपा का साथ चुन लिया. कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के पार्टी छोड़ घर जाने के फैसले से हिमाचल प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल मच गई. हर्ष महाजन ने दिल्ली में एक ऐसा बयान भी दिया था जिसकी चर्चा पूरे विधानसभा चुनाव के दौरान होती रही. हर्ष महाजन ने भाजपा का साथ थामते हुए कहा था कि हिमाचल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष के ऑफिस में कोई कुत्ता तक मिलने के लिए नहीं आता. इसे कांग्रेस के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा गया. लेकिन, राजनीतिक रणनीतिकार हर्ष महाजन भाजपा को कोई खास फायदा नहीं दिला सके और हिमाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार हुई. इसी तरह एक अन्य कार्यकारी अध्यक्ष पवन काजल भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे. पवन काजल को कांगड़ा से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया और वे जीतकर विधानसभा पहुंचे.

हर्ष महाजन के अनुभव का लाभ कैसे लेगी बीजेपी?

माना जा रहा था कि भारतीय जनता पार्टी हर्ष महाजन को प्रचार में इस्तेमाल करेगी. उनका नाम हिमाचल बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची में भी शामिल था. बावजूद इसके हर्ष महाजन का प्रचार में कोई खास इस्तेमाल नहीं किया गया. माना यह भी जा रहा था कि हर्ष महाजन के भाजपा में शामिल होने से चंबा जिला में भाजपा को फायदा होगा.

आला नेताओं की प्रतिक्रिया का इंतजार 

हालांकि चंबा में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन इसमें हर्ष महाजन की कोई खास भूमिका नहीं रही. अब भारतीय जनता पार्टी ने हर्ष महाजन को बीजेपी कोर ग्रुप में शामिल कर लिया है. देखना दिलचस्प होगा कि हर्ष महाजन के अनुभव का फायदा भारतीय जनता पार्टी अब कैसे उठाती है? विधानसभा चुनाव में तो भाजपा को हार मिल गई. अब लोकसभा चुनाव में एक साल से कम का वक्त रह गया है. ऐसे में हर्ष महाजन की बीजेपी कोर ग्रुप में एंट्री राजनीति के नए संकेत हैं. जानकारों की नजर इस बात पर भी है कि हर्ष महाजन के कोर ग्रुप में आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रो. प्रेम कुमार धूमल क्या प्रतिक्रिया देते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: सरकारी दफ्तरों में 5-डेज वीक की मांग तेज, कर्मचारियों का दावा- बचेंगे सरकार के 100 करोड़
हिमाचल: सरकारी दफ्तरों में 5-डेज वीक की मांग तेज, कर्मचारियों का दावा- बचेंगे सरकार के 100 करोड़
18 जुलाई से हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 20 और 21जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
18 जुलाई से हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 20 और 21जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
हिमाचल के रामपुर में बड़ा हादसा, HRTC बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी; दो की मौत कई यात्री घायल
हिमाचल के रामपुर में बड़ा हादसा, HRTC बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी; दो की मौत कई यात्री घायल
हिमाचल में वन विभाग में बड़ा फेरबदल, IFS और HPFS के 11 अधिकारियों के तबादले
हिमाचल में वन विभाग में बड़ा फेरबदल, IFS और HPFS के 11 अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget