एक्सप्लोरर

हिमाचल में कांग्रेस की हार की हैट्रिक, जल्द आलाकमान को रिपोर्ट सौंपेंगे ऑब्जर्वर, किस पर गिरेगी गाज?

Himachal Lok Sabha Elections Results 2024: हिमाचल प्रदेश में सभी चार लोकसभा सीट पर कांग्रेस की हार हुई. हार का मंथन करने के बाद ऑब्जर्वर जल्द ही रिपोर्ट आलाकमान को सौंपेंगे.

Lok Sabha Elections Himachal Results: हिमाचल प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है. यह भारतीय जनता पार्टी की सभी चारों सीट पर जीत की हैट्रिक है. कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है. देश में इंडिया गठबंधन और विशेष तौर पर कांग्रेस के बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद हिमाचल में कांग्रेस कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा सकी.

इसकी वजह से हिमाचल कांग्रेस कार्यकर्ता भी खासे हतोसाहित हैं. जल्द ही कांग्रेस ऑब्जर्वर हार पर मंथन कर रिपोर्ट आलाकमान को सौंपने वाले हैं. हिमाचल प्रदेश के संदर्भ में दिलचस्प बात है कि अब तक न तो कांग्रेस के संगठन ने और न ही सरकार ने हार की जिम्मेदारी ली है.

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार फिलहाल इसी से संतुष्ट है कि राज्य में हुए उपचुनाव में कुल छह में से चार सीट कांग्रेस के पक्ष में आई. इसके बाद सरकार की स्थिरता और सुरक्षा बढ़ गई.

जल्द आलाकमान को रिपोर्ट सौंपेंगे ऑब्जर्वर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता, हिमाचल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और ठियोग विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मंथन किया जाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हिंदुओं की बहुलता है. ऐसे में यहां राम मंदिर का मुद्दा भी प्रभावित रहा. कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि वह खुद ग्राउंड जीरो पर प्रचार करते रहे. राठौर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हार का मंथन किया जाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि जल्द ही ऑब्जर्वर हार पर मंथन करने के बाद इसकी रिपोर्ट तैयार करेंगे और रिपोर्ट कांग्रेस आलाकमान को सौंपेंगे.

हिमाचल में कांग्रेस की हार की हैट्रिक

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में साल 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को चारों सीट पर हार का सामना करना पड़ा है. इससे पहले साल 2014 और साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के प्रत्याशी भाजपा से चुनाव हार गए थे. हालांकि साल 2021 में मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस के प्रतिभा सिंह ने बीजेपी के ब्रिगेडियर खुशाल सिंह (रिटायर्ड) को चुनाव हार दिया था, लेकिन 2024 में बीजेपी ने दोबारा इस सीट पर कब्जा कर लिया.

राहुल गांधी के लिए बड़ी जिम्मेदारी की मांग

शिमला में कुलदीप सिंह राठौर ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान राहुल गांधी को विपक्ष में बड़ी जिम्मेदारी देने की भी मांग उठाई. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 10 साल तक 'तानाशाह' सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ी है. ऐसे में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जानी चाहिए. राठौर ने कहा कि राहुल गांधी ने पहले भारत जोड़ो यात्रा और फिर भारत जोड़ो न्याया यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की मेहनत से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 400 पार का नारा बुरी तरह ध्वस्त हो गया.

इसे भी पढ़ें: Himachal Pradesh: हमीरपुर के गांवों में डायरिया का फैला प्रकोप! अब तक 242 मामलों की हुई पुष्टि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 जुलाई से हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 20 और 21जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
18 जुलाई से हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 20 और 21जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
हिमाचल के रामपुर में बड़ा हादसा, HRTC बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी; दो की मौत कई यात्री घायल
हिमाचल के रामपुर में बड़ा हादसा, HRTC बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी; दो की मौत कई यात्री घायल
हिमाचल में वन विभाग में बड़ा फेरबदल, IFS और HPFS के 11 अधिकारियों के तबादले
हिमाचल में वन विभाग में बड़ा फेरबदल, IFS और HPFS के 11 अधिकारियों के तबादले
'वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और कुशासन की सरकार'... कांग्रेस पर बरसे BJP विधायक बिक्रम ठाकुर
'वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और कुशासन की सरकार'... कांग्रेस पर बरसे BJP विधायक बिक्रम ठाकुर

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
Embed widget