एक्सप्लोरर

Himachal News: टमाटर के बाद अब सेब के दाम करेंगे परेशान, जानें क्या है वजह

देशभर में टमाटर के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. टमाटर के बाद अब सेब के दाम भी आम आदमी को झटका देने वाले हैं. हालांकि इससे नुकसान झेल रहे बागवानों को खासा फायदा होगा.

Apple Price in Himachal: हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन की शुरुआत हो चुकी है. मंडियों में सेब की अर्ली वैरायटी के साथ आगाज हो हुआ है. आम लोगों को इस बार सेब का स्वाद चखने के लिए अपनी जेब ढीली करनी होगी. टमाटर के बाद सेब के दामों में भी इजाफे की संभावना है. अर्ली वैरायटी के दामों में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. आने वाले वक्त में जो सेब मार्केट में उतरेगा, उसके दाम भी ज्यादा होंगे.

बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि ने किया परेशान
हिमाचल प्रदेश में लगातार हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने फसल को खासा नुकसान पहुंचाया. ओलावृष्टि की वजह से सेब दागी भी हुआ है. इसके अलावा प्रदेश के कई ऊंचाई वाले इलाकों में पर्याप्त बर्फबारी न होने की वजह से उत्पादन भी कम हुआ है. जिला सोलन स्थित नौनी यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर और विकासशील बागवान डिंपल पांजटा की मानें, तो इस बार मार्केट ने 55 फ़ीसदी से 60 फ़ीसदी सेब कम आने की उम्मीद है. डिंपल पांजटा का कहना है कि इस बार बागवानों को अपने सेब के पर्याप्त दाम मिलेंगे. हालांकि रिटेल प्राइस बढ़ने की वजह से आम आदमी को तो सेब का स्वाद चखने के लिए अतिरिक्त पैसे चुकाने ही पड़ेंगे.

सेब के दाम में बढ़ोतरी जारी
बता दें कि अमूमन हर सीजन में तीन करोड़ से चार करोड़ सेब की पेटियां मार्केट में उतरती हैं. इस बार सिर्फ डेढ़ करोड़ पेटी ही मार्केट में आने का अनुमान है. ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सेब की उपलब्धता कम होने के चलते दामों में बढ़ोतरी होनी ही है. मौजूदा वक्त में बढ़ रहे टमाटर के दाम भी उपलब्धता कम होने की वजह से ही बढ़ रहे हैं.

हिमाचल के सेब बागवान को मिलेगा बेहतर दाम
हालांकि हिमाचल प्रदेश के सेब बागवानों वालों के लिए एक अन्य राहत भरी खबर यह भी है कि इस बार जम्मू-कश्मीर के सेब में स्पर बीमारी के चलते उत्पादन कम हुआ है. जम्मू-कश्मीर के मुकाबले हिमाचल प्रदेश में सेब का ज्यादा उत्पादन है. इसके अलावा विदेशी से भी बाजारों में महंगी दर पर पहुंचेगा. ऐसे में हिमाचल प्रदेश की सेब की ज्यादा डिमांड रहने वाली है और इससे सेब बागवानों को खासा फायदा होगा. हालांकि कम बर्फबारी की वजह से हिमाचल प्रदेश के कई ऊंचाई वाले इलाकों में भी कम बर्फबारी की वजह से सेब का उत्पादन काफी कम हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget