एक्सप्लोरर

2000 Rupee Note: 'दो हजार का नोट बंद करना समय की आवश्यकता', जयराम ठाकुर बोले- 'पैनिक क्रिएट कर रहा विपक्ष'

2000 Rupee Currency Note: भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट चलन से बंद करने का फैसला लिया है. हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस फैसले को सही वक्त पर उठाया गया कदम बताया है.

Jairam Thakur on Note Ban: भारतीय रिजर्व बैंक ने दो हजार रुपए का नोट सरकुलेशन से बंद करने का फैसला लिया है. इसके लिए आम जनता को 30 सितंबर तक का वक्त दिया गया है. इस कदम में बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर नजर आ रहा है. इस बीच हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विपक्ष पर पलटवार किया है. जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष बेवजह पैनिक क्रिएट करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि दो हजार का नोट बंद करना समय की आवश्यकता है. इससे देश की अर्थव्यवस्था पर कोई नकारात्मक असर नहीं होगा.

पैनिक क्रिएट करने की कोशिश कर रहा विपक्ष

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने आम जनता को नोट बदलवाने और अपने नोटों को खाते में जमा करवाने के लिए पर्याप्त समय दिया है. ऐसे में किसी को घबराने की जरूरत नहीं है. विपक्ष के कुछ नेता लोगों में डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होगा. उन्होंने कहा कि आम जनता 30 सितंबर तक सुविधा अनुसार दो हजार रुपए के नोट या तो बदलवा सकती है या अपने खाते में जमा कर सकती है.

CM सुक्खू का सरकार से सवाल

वहीं, इससे पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नोट बंद करने को गलत करार दिया है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि छह साल पहले की गई नोटबंदी की वजह से जीडीपी को 2 फ़ीसदी का नुकसान हुआ था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया था कि नोटबंदी से ब्लैक मनी वापस आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है. सरकार को जनता को बताना चाहिए कि आखिर नोटबंदी से क्या फायदा हुआ?

क्या है RBI का फैसला?

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार देर शाम दो हजार रुपए का नोट प्रचलन से बंद करने का फैसला लिया है. हालांकि यह नोट फिलहाल लीगल टेंडर बना रहेगा. आरबीआई ने कहा है कि स्वच्छ मुद्रा नीति के तहत दो हजार रुपए के नोटों को चलन से वापस लेने का फैसला लिया गया है. जिनके पास दो हजार रुपए के नोट हैं, वे 30 सितंबर तक या तो इसे अपने बैंक खाते में जमा कर सकते हैं या फिर बदलकर छोटा नोट ले सकते हैं. बैंक खाते में पैसा जमा कराने की भी कोई सीमा तय नहीं की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal: कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट के चलते दो दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान
हिमाचल: कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट के चलते दो दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान
'पंजाब हमारा बड़ा भाई, 3 साल का बिजली समझौता होगा', नई औद्योगिक नीति पर बोले सीएम सुक्खू
'पंजाब हमारा बड़ा भाई, 3 साल का बिजली समझौता होगा', नई औद्योगिक नीति पर बोले सीएम सुक्खू
हिमाचल: किन्नौर में बादल फटने से आई बाढ़, सांगला-छितकुल मार्ग मलबे से बंद; ITBP कैंप को भी नुकसान
हिमाचल: किन्नौर में बादल फटने से आई बाढ़, सांगला-छितकुल मार्ग मलबे से बंद; ITBP कैंप को भी नुकसान
CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर रखा जाएगा शिमला के डेंटल कॉलेज का नाम
CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर रखा जाएगा शिमला के डेंटल कॉलेज का नाम

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
Embed widget