एक्सप्लोरर

टिकट कटने पर बबीता फोगाट की पहली प्रतिक्रिया, 'मैं BJP के फैसले...'

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बीजेपी में टिकट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है. पार्टी ने पूर्व पहलवान बबीता फोगाट का टिकट काट दिया है. इसपर अब उन्होंने खुद प्रतिक्रिया दी है.

Babita Phogat on BJP Ticket: हरियाणा में टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी में घमासान मचा है. बुधवार को 67 उम्मीदवारों की लिस्ट आने के बाद 15 से अधिक नेता पार्टी छोड़ चुके हैं. इसबार बीजेपी ने दिग्गज कुश्ती खिलाड़ी रहीं बबीता फोगाट का भी टिकट काट दिया है. 

इसके बाद उन्होंने पहली बार शुक्रवार (6 सिंतबर) को प्रतिक्रिया दी. बबीता फोगाट ने एक्स पर लिखा, ''व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश. यही है मेरी पार्टी का सभी को संदेश!! मैं अपने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के साथ खड़ी हूं.''

हर जिम्मेदारियों का निर्वहन करूंगी- बबीता फोगाट

उन्होंने कहा, ''पार्टी की एक समर्पित कार्यकर्ता होने के लिहाज से संगठन द्वारा दी गई हर जिम्मेदारियों का आगे भी निर्वहन करूंगी. मैं अपने विधानसभा क्षेत्र चरखी दादरी की देवतुल्य जनता - जनार्दन का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने मुझे अपनी बेटी और बहन की तरह सदैव अपना असीम प्रेम व आशीर्वाद दिया.मैं सदैव आपकी सेवा में आगे भी तत्पर रहूंगी. जय हिंद - जय भारत.''

बता दें कि बबीता फोगाट ने पिछले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी का दामन थाम लिया था. उन्हें पार्टी ने चरखी दादरी सीट से उम्मीदवार बनाया. हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इस बार भी उन्हें टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन पार्टी ने नहीं दिया.

हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए हैं सुनील सांगवान

बीजेपी ने हाल ही में वीआरएस लेने वाले सुनील सांगवान को टिकट दिया है. सांगवान हरियाणा सरकार में राजस्व एवं सहकारिता मंत्री रहे सतपाल सांगवान के बेटे हैं. हाल ही में सतपाल सांगवान बीजेपी में शामिल हो गए थे. 

2019 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार सोमवीर सांगवान ने जीत दर्ज की थी. दूसरे स्थान पर जेजेपी के उम्मीदवार सतपाल सांगवान रहे थे. वहीं बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं बबीता फोगाट तीसरे स्थान पर रहीं. इसबार जेजेपी ने राजदीप फोगाट को टिकट दिया है. कांग्रेस ने अब तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है.

नाराजगी इस कदर की CM नायब सैनी से हाथ तक नहीं मिलाया, BJP से बेटिकट रहे नेता का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: बिना लाइन बंद किए टावर पर चढ़ाया, करंट लगने से युवक की मौत, 10 दिन बाद जाना था विदेश
पानीपत: बिना लाइन बंद किए टावर पर चढ़ाया, करंट लगने से युवक की मौत, 10 दिन बाद जाना था विदेश
Gurugram Fire: गुरुग्राम में दो जगह भीषण आग, गोदाम और किंगडम ऑफ ड्रीम्स परिसर में शॉर्ट सर्किट से हादसा?
गुरुग्राम में दो जगह भीषण आग, गोदाम और किंगडम ऑफ ड्रीम्स परिसर में शॉर्ट सर्किट से हादसा?
Gurugram News: बर्थडे पार्टी के बाद दोस्त की हत्या, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम में बर्थडे पार्टी के बाद दोस्त की हत्या, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार
करनाल में खौफनाक वारदात, क्रिकेटर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
करनाल में खौफनाक वारदात, क्रिकेटर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget