एक्सप्लोरर

हरियाणा में BJP के सीएम फेस पर नायब सिंह सैनी का चौंकाने वाला बयान, कहा- 'मेरी ड्यूटी थी, वो...'

Haryana Election Results: हरियाणा विधानसभा चुनाव में BJP की जीत के बाद नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने कहा कि पार्टी की जीत का श्रेय पीएम मोदी को जाता है.

Haryana BJP CM Face: हरियाणा में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है और वो लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है. इस बड़ी जीत के बाद आज (9 अक्टूबर) मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इसके बाद सैनी ने जीत का क्रेडिट पीएम मोदी को दिया. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा कि ये संसदीय बोर्ड तय करेगा.

नायब सिंह सैनी ने कहा, ''इस जीत का श्रेय पीएम मोदी को जाता है. उनकी योजनाओं का लाभ गरीबों को मिल रहा है. उनसे देश के लोग प्यार करते हैं. इसी वजह से बीजेपी आई है. सभी को धन्यवाद आभार व्यक्त करता हूं.सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं.''

पीएम मोदी से मुलाकात पर बयान

उन्होंने कहा, ''पीएम मोदी से मुलाकात हुई. हरियाणा की प्रचंड जीत के बारे में बताया. मैंने उन्हें बताया कि हरियाणा के लोग आपसे प्यार करते हैं.''

सैनी ने कहा, ''EVM पर सवाल कर रहे हैं, मैंने पहले कहा था कि कांग्रेस झूठ बोल रही है. मैंने बार-बार कह था कि बीजेपी जीत रही है. सर्वे पर मैं कुछ नहीं कहना चाहता.''

कांग्रेस पर सैनी का वार

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी दलितों का सम्मान नहीं किया. संविधान का भी अपमान कांग्रेस ने किया है. इनका झूठ कई जगह चल भी गया है.

सीएम फेस पर क्या बोले नायब सिंह सैनी?

मुख्यमंत्री पद के सवाल पर नायब सिंह सैनी ने कहा, ''जो बीजेपी की पार्लियामेंट्री बोर्ड है, वही फैसला करेगा. मेरी ड्यूटी थी, वो मैंने कर दिया है. हमारे ऑब्जवर्स आएंगे. विधायक दल अपना नेता चुनेगा, हमारे यहां सब कुछ क्लियर है. जो संसदीय बोर्ड का फैसला होता है वो सर माथे लगाएंगे. संसदीय बोर्ड का फैसला सर्व मान्य होगा.''

विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं कांग्रेस ने 37, आईएनएलडी ने दो और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है. विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने साफ कर दिया था कि नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री होंगे. हालांकि चुनाव बाद सैनी के बयान सबको चौंका दिया है.

'हरियाणा में BJP की जीत की बड़ी वजह बने साइलेंट वोटर्स', मनोहर लाल खट्टर ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget