एक्सप्लोरर

'एक महीने बाद AAP में भी रोना-पीटना होगा कि EVM हैक हो गया', CM नायब सैनी का तंज

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग लूटने का काम दोनों हाथों से करते थे. आज उनको ईवीएम हैक दिखाई दे रही है.

Nayab Singh Saini News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ईवीएम और किसानों की एमएसपी के मुद्दे पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को घेरा है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग लूटने का काम दोनों हाथों से करते थे. भ्रष्टाचार का असर गरीब व्यक्ति के ऊपर पड़ता था. उनके अरमान दबते थे. उनको जो सुविधाएं मिलनी थी, वो उन तक नहीं पहुंचती थी. आज उनको ईवीएम हैक दिखाई दे रही है. 

हरियाणा के सीएम ने आम आदमी पार्टी को भी घेरा, उन्होंने कहा, ''आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से ज्यादा भ्रष्टाचार किया और ये कांग्रेस से भी बड़े भ्रष्टाचारी निकले. दोनों एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं. कांग्रेस में तो रोना-पीटना लग रहा है और करीब एक महीने बाद आम आदमी पार्टी में भी रोना-पीटना होगा कि ईवीएम हैक हो गया. ईवीएम हैक नहीं हुआ, आपके कृत्य को लोगों ने नकार दिया है, उसे स्वीकार नहीं करते हैं.''

नायब सिंह सैनी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

किसानों के मुद्दे पर नायब सिंह सैनी ने कहा, ''राहुल गांधी लगातार कर रहे हैं कि किसानों की स्थिति खराब है. अपनी पीढ़ियों की तरफ देखना चाहिए. आपके दादा ने, आपके पिता, आपकी दादी ने किसानों के हित में कौन से कदम उठाए? उसे बताने का काम करें. किसी को बरगलाने का काम नहीं करें, झूठ मत बोलिए. पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 सालों में किसान हित में जो मजबूत कदम उठाए हैं, उसका परिणाम है कि आज किसान की भी तस्वीर बदलने का काम डबल इंजन की सरकार कर रही है.''

किसानों की 100 फीसदी फसल MSP पर खरीदेंगे- CM सैनी

उन्होंने आगे कहा, ''हमें खुशी है कि पिछले दस वर्षों के अंदर किसान की फसल को एमएसपी पर खरीदने का काम किया है और अब भी हमने कहा है कि किसानों की 100 फीसदी फसल को हम एमएसपी पर खरीदेंगे. ये खरीदने का माद्दा कोई रखता है तो ये बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार रख सकती है. ये कांग्रेस वाली सरकार नहीं रख सकती. हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है लेकिन ये नहीं बोल सकते हैं कि हम किसानों की 100 फीसदी फसल एमएसपी पर खरीदेंगे. कांग्रेस की सरकार तेलंगाना में है लेकिन नहीं बोल सकते हैं कि हम किसान की 100 प्रतिशत फसल MSP पर खरीदेंगे.''

हरियाणा के सीएम ने आगे कहा, ''आम आदमी पार्टी को पंजाब के अंदर इनकों बोलना चाहिए. दिल्ली में भी किसान हैं, उनके लिए भी बोलते कि हम आपकी फसल को 100 प्रतिशत एमएसपी पर खरीदेंगे. इन्हें झूठ बोलकर लोगों को बरगलाना है. आज लोग समझ चुके हैं, इनके चेहरे के नकाब उतर चुके हैं.''

मैं छोटे गरीब किसान का बेटा हूं- नायब सिंह सैनी

उन्होंने ये भी कहा, ''किसान हमारे आदरणीय हैं. मैं छोटे गरीब किसान का बेटा हूं, मैंने खेत में अपने हाथों से पानी लगाया है, नाके मोडे हैं. मैं किसानों की जीरो ग्राउंड की रिपोर्ट जानता हूं. मैं किसानों की समस्याओं को समझता हूं. मुझे पता है कैसे किसान भाइयों को सशक्त करना है. किसानों को सशक्त करने का काम अगर 10 वर्षों में हुआ तो वो नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल के अंदर हुआ है.

नायब सिंह सैनी ने आगे कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद करता हूं कि एक गरीब किसान के बेटे को हरियाणा की जिम्मेदारी दी है. कांग्रेस और इंडिया गठबंधन से जुड़ी अन्य पार्टियां किसान के नाम पर राजनीति कर रही है. 

ये भी पढ़ें:

Rekha Sharma Profile: हरियाणा में BJP ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवार का किया ऐलान, इस महिला चेहरे पर लगाया दांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम: मिलेनियम सिटी सेंटर पर 6 लेन अंडरपास बनाने की तैयारी
गुरुग्राम: मिलेनियम सिटी सेंटर पर 6 लेन अंडरपास बनाने की तैयारी
3 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा, नूंह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा, नूंह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
यमुनानगर: 11 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म
यमुनानगर: 11 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म
पानीपत के देशराज कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, जांच जारी
पानीपत के देशराज कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, जांच जारी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget