एक्सप्लोरर

Haryana Election: हरियाणा में 9 बजे तक कितनी हुई वोटिंग, जानें- किस जिले में सबसे कम और ज्यादा हुआ मतदान?

Haryana Election 2024: हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है. सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है. 9 बजे तक के मतदान के जो आंकड़े आए हैं, उसके मुताबिक राज्य में 9.53 प्रतिशत मतदान हुआ है.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है. 9 बजे तक के मतदान के आंकड़े आ गए हैं. अब तक राज्य में 9.53 प्रतिशत मतदान हुआ है. 9 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार पंचकूला में 5.3 फीसदी, अंबाला में 8.7 फीसदी, यमुनानगर में 10.9 फीसदी, कुरुक्षेत्र में 9.6 फीसदी, कैथल में 10 फीसदी वोटिंग हुई है.

इसके अलावा करनाल में 6.2 फीसदी, पानीपत- 8.5 फीसदी, सोनीपत- 6.5 फीसदी, जींद- 10.2 फीसदी, फतेहाबाद- 8.9 फीसदी, सिरसा- 6.7 फीसदी, हिसार- 8.9 फीसदी, भिवानी- 8.4 फीसदी,चरखी दादरी- 8.8 फीसदी, रोहतक- 3 फीसदी, झज्जर- 6 फीसदी, महेंद्रगढ- 9.3 फीसदी, रेवाड़ी- 5.3 फीसदी, गुरुग्राम- 6.1 फीसदी, मेवात- 7.7 फीसदी, पलवल- 4 फीसदी, फरीदाबाद में 4.6 फीसदी मतदान हुआ है.

बता दें कि हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है. 90 सीटों पर एक हजार से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज ईवीएम में कैद हो जाएगा.

हरियाणा के के बड़े नेताओं ने किया मतदान
हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार नायब सिंह सैनी करने के लिए पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा का मूड साफ दिख रहा है कि हरियाणा में बीजेपी की सरकार बन रही है. 10 साल में डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा में जबरदस्त काम किया है. कांग्रेस झूठ और लूट की राजनीति करती है, हरियाणा ने मन बना लिया है कि तीसरी बार बीजेपी की सरकार बन रही है. 

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी अपने विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया. इस दौरान उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील है कि वे बढ़-चढ़ कर इसमे हिस्सा लें और लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाकर एक नया रिकॉर्ड कायम करें.

सांसद कुमारी सैलजा भी मतदान करने के लिए पहुंची. उन्होंने कहा कि 90 की 90 सीटों पर हम जीतने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं.

पूर्व उपमुख्यमंत्री और JJP नेता दुष्यंत चौटाला भी अपनी विधानसभा में वोट डालने के लिए पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का बड़ा पर्व है. मैं सभी हरियाणा वासियों से अपील करता हूं कि सभी घर से निकलकर वोट डालें.

यह भी पढ़ें: Haryana Election Polling Live: हरियाणा में 90 सीटों पर मतदान, घोड़े पर सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचे नवीन जिंदल, कुमारी सैलजा ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ambala News: अंबाला में टांगरी नदी का पानी घरों में घुसा, लोगों में सामान बचाने की जद्दोजहद
अंबाला में टांगरी नदी का पानी घरों में घुसा, लोगों में सामान बचाने की जद्दोजहद
सोनीपत: NH-44 फुटओवर ब्रिज के गड्ढे में डूबा युवक, NHAI प्रोजेक्ट डायरेक्टर की लापरवाही पर FIR दर्ज
सोनीपत: NH-44 फुटओवर ब्रिज के गड्ढे में डूबा युवक, NHAI प्रोजेक्ट डायरेक्टर की लापरवाही पर FIR दर्ज
'...इसलिए तो कुश्ती में चौथी पोजिशन लाई थीं विनेश फोगाट' WFI अध्यक्ष संजय सिंह का तंज
'...इसलिए तो कुश्ती में चौथी पोजिशन लाई थीं विनेश फोगाट' WFI अध्यक्ष संजय सिंह का तंज
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, 'जांच निष्पक्ष नहीं हुई तो...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, 'जांच निष्पक्ष नहीं हुई तो...'

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget