एक्सप्लोरर

Gurugram: 2 करोड़ रुपये की कार ठगी मामले का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Gurugram Cyber Crime News: गुरुग्राम पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने फॉर्च्यूनर गाड़ी बेचने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लगभग 2 करोड़ रुपये की ठगी की है.

दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम की साइबर क्राइम टीम ऐसे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो फॉर्च्यूनर गाड़ी बेचने के नाम पर पैसे ट्रांसफर करवा कर ठगी करने का काम करते थे. गुरुग्राम पुलिस ने इसमें एक महिला समेत दो आरोपियों को गुरुग्राम के पॉश इलाके सेक्टर 77 से गिरफ्तार किया है. यह दोनों हिप प्रोफाइल सोसाइटी में रहकर ठगी करने का काम करते थे.

साइबर सिटी गुरुग्राम में साइबर क्राइम टीम ने दो ऐसे हाई प्रोफाइल ठगों को गिरफ्तार किया है जो अभी तक 15 से ज्यादा ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं और दो करोड़ रुपयों की ठगी कर चुके हैं. पुलिस प्रवक्ता के संदीप के अनुसार दोनों आरोपी लिव इन में रह रहे थे और गुरुग्राम के पॉश इलाके सेक्टर 77 की हाई प्रोफाइल सोसाइटी में रह रहे थे. साइबर क्राइम पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

'अब तक लगभग दो करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है'

पकड़े गये आरोपी फॉर्च्यूनर गाड़ी बेचने के नाम पर रुपये ट्रांसफर करवाकर धोखाधडी से ठगी करने का काम कर रहे थे. पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी जगमीत सिंह पूरे भारत में अब तक लगभग दो करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है और 15 से अधिक ठगी की वारदात को अंजाम देने का खुलासा भी पुलिस के सामने किया है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर दी शुरू

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 01.04.2025 को एक व्यक्ति ने पुलिस थाना साइबर क्राइम पश्चिम में एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि उसके पास एक फोन कॉल आया और फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आप महंगी गाड़ी फॉर्च्यूनर खरीदना चाहते है फिर उसने एक लोकेशन दी और एक गाड़ी दिखाई और गाड़ी बेचने के लिए डील होने पर 50 हजार रुपये एडवांस में मांगे तो उसने रुपये ट्रांसफर कर दिए. इसी प्रकार गाड़ी की पेमेंट्स के बहाने इसे विश्वास में लेकर इससे रुपये ठग लिए. इस शिकायत पर थाना साइबर क्राइम पश्चिम में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

साइबर क्राइम एसीपी प्रियांशु दीवान ने टीम का किया गठन

पुलिस को मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, इसमें साइबर क्राइम एसीपी प्रियांशु दीवान ने टीम का गठन किया और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की गई. पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि साइबर क्राइम टीम ने 01 महिला सहित कुल 02 आरोपियों को दिनांक 17.07.2025 को गिरफ्तार कर लिया.

पकड़े गए आरोपियों की पहचान जगमीत सिंह उर्फ सूरज लांबा निवासी सेक्टर-77, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) व अमृता कौर निवासी पालम हिल्स सेक्टर-77, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई. आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया जहां पुलिस ने आरोपियों का रिमांड मांगा जिसमें जिला अदालत ने पुलिस को आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लेने के आदेश दे दिए हैं.

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों से पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए आरोपी जगजीत सिंहअमृता कौर लिव इन रिलेशनशिप में पालम हिल्स सेक्टर-77 में किराए के फ्लैट में रह रहे हैं . इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 50 हजार रुपये वह इस फ्लैट के मालिक को किराया दे रहे हैं .

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ठगे हुए पैसों से वह आराम की जिंदगी जी रहे थे. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी olx पर महंगी गाड़ियों के विज्ञापन देखकर उस गाड़ी मालिक से संपर्क करके उससे कुछ रुपये देकर और बुकिंग करके उस विज्ञापन को olx से हटाकर खुद मालिक बनकर उसका olx पर विज्ञापन करते है और गाड़ी खरीदने वाले व्यक्ति को गाड़ी दिखाकर उससे रुपये की ठगी कर लेते है व ठगी का रुपये किसी ज्वेलर्स के खाते में डलवा कर उससे ज्वेलरी खरीदकर दिल्ली में किसी ज्वैलर्स को बेच देते थे और ज्वेलरी के बदले नकद रुपये ले लेते थे.

गाड़ी की ठगी के मामले में गुरुग्राम में गिरफ्तार हो चुका है आरोपी

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि जब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल गए तो पता चला कि आरोपी जगजीत सिंह इनोवा गाड़ी की ठगी के मामले में गुरुग्राम में गिरफ्तार हो चुका है और गुरुग्राम की भोंडसी जेल में 30 दिन की जेल काटकर भी आ चुका है. इसके अलावा फॉर्च्यूनर गाड़ी की ठगी के मामले में पंजाब के जालंधर में भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है और 45 दिन पंजाब की जेल में भी रह चुका है. फिलहाल दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया जहां आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कैब चालक के सीने के आर-पार हुआ सरिया, मौके पर मौत
गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कैब चालक के सीने के आर-पार हुआ सरिया, मौके पर मौत
गुरुग्राम: 28 वर्षीय युवक को दोस्त ने घर बुलाया, फिर मार दी गोली! हत्या से हड़कंप
गुरुग्राम: 28 वर्षीय युवक को दोस्त ने घर बुलाया, फिर मार दी गोली! हत्या से हड़कंप
करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला
करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला
Gurugram News: गुरुग्राम में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, 13 बांग्लादेशी नागरिक किए गए डिपोर्ट
गुरुग्राम में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, 13 बांग्लादेशी नागरिक किए गए डिपोर्ट

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget