एक्सप्लोरर

Haryana: गुरुग्राम में बर्थडे पार्टी के दौरान युवक पर हमला, जिम मालिक ने आंख पर मारा चाकू

Gurugram Crime News: जन्मदिन पार्टी के दौरान गुरुग्राम में गाली-गलौज के विवाद में जिम संचालक ने युवक की आंख पर चाकू मार दिया. आरोपी पर पहले भी चार केस दर्ज हैं. पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया.

गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 थाना क्षेत्र में एक जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई. घटना में एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया, जिसे गंभीर हालत में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी जिम संचालक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान नाथुपुर निवासी नवीन के रूप में हुई है.

घटना 9 जुलाई की रात की है जब नाथुपुर इलाके में एक दोस्त के घर बर्थडे पार्टी चल रही थी. इसी दौरान पास में रहने वाला नवीन नामक युवक भी वहां पहुंच गया.

पुलिस के मुताबिक, नवीन ने पार्टी में मौजूद लोगों के साथ गाली गलौज शुरू कर दी. जब पीड़ित युवक ने उसे समझाने की कोशिश की तो नवीन ने आपा खो दिया और जेब से चाकूनुमा नुकीला हथियार निकालकर युवक की आंख पर वार कर दिया. इससे पार्टी का माहौल अफरातफरी में बदल गया.

अस्पताल से मिली पुलिस को सूचना

घटना के बाद घायल युवक को उसके दोस्तों ने आनन-फानन में मेदांता अस्पताल पहुंचाया, जहां से नाथुपुर चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित का बयान दर्ज किया.

युवक ने अपने बयान में बताया कि आरोपी नवीन ने उसे जान से मारने की नीयत से हमला किया और जब उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, तो रास्ते में आरोपी के साथियों ने उसे फिर से धमकाया और गालियां दीं.

आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं केस

एएसआई संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी नवीन के खिलाफ पहले भी चार आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह नाथुपुर इलाके में ही एक जिम संचालित करता है और स्थानीय स्तर पर दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति माना जाता है.

संदीप कुमार के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल कर ली है और उसकी निशानदेही पर एक चाकू भी बरामद कर लिया गया है.

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी और उसे दबोच लिया गया. अब आरोपी को जिला अदालत में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. घटना के बाद नाथुपुर और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है.

पुलिस की टीम अब पार्टी में मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है और इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम जारी है.

राजेश कुमार पत्रकारिता जगत में पिछले करीब 14 सालों से ज्यादा वक्त से अपना योगदान दे रहे हैं. राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों से लेकर अपराध जगत तक, हर मुद्दे पर वह स्टोरी लिखते आए हैं. इसके साथ ही, किसी खबरों पर किस तरह अलग-अलग आइडियाज के साथ स्टोरी की जाए, इसके लिए वह अपने सहयोगियों का लगातार मार्गदर्शन करते रहे हैं. इनकी अंतर्राष्ट्रीय जगत की खबरों पर खास नज़र रहती है, जबकि भारत की राजनीति में ये गहरी रुचि रखते हैं. इन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद और खाली वक्त में पसंद की फिल्में भी खूब देखते हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म किया है. राजनीति, चुनाव, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर राजेश कुमार लगातार लिखते आ रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
नूंह: चार महीने बाद कब्र से खोदकर निकाला गया 5 महीने के बच्चे का शव, मां पर लगा हत्या का आरोप
नूंह: चार महीने बाद कब्र से खोदकर निकाला गया 5 महीने के बच्चे का शव, मां पर लगा हत्या का आरोप
Gurugram Rain: गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद धंसी सड़क, हाइवे धंसने से बंद हुई दो लेन, लगा 8km का लंबा जाम
गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद धंसी सड़क, हाइवे धंसने से बंद हुई दो लेन, लगा 8km का लंबा जाम
पहली ही बारिश में गुरुग्राम की हालत खराब, मंत्री के घर के बाहर धंसी गाड़ियां, हाईवे पर लंबा जाम
पहली ही बारिश में गुरुग्राम की हालत खराब, मंत्री के घर के बाहर धंसी गाड़ियां, हाईवे पर लंबा जाम

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget