एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का कैसा रहेगा प्रदर्शन? पार्टी सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया बड़ा दावा

Haryana News: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोगों को याद है कि कांग्रेस के कार्यकाल में दिल्ली में बहुत विकास हुआ था. उसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में उस तरीके से विकास नहीं हुआ है.

Deepender Singh Hooda News: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिल्ली विधानसभा में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहने वाला है. इसके साथ ही उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी को घेरा है.

झज्जर में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कहा, ''हमें उम्मीद है कि कांग्रेस का प्रदर्शन पहले से बहुत अच्छा रहेगा. प्रदर्शन में काफी सुधार आएगा.'' 

कांग्रेस के कार्यकाल में दिल्ली में बहुत विकास हुआ था- दीपेंद्र हुड्डा

उन्होंने आगे कहा, ''दिल्ली के लोगों को याद है कि कांग्रेस के कार्यकाल में दिल्ली में बहुत विकास हुआ था. उसके बाद दिल्ली में उस तरीके से विकास नहीं हुआ है तो लोग कांग्रेस के उस कार्यकाल को याद करते हैं. ऐसे में हमें भरोसा है कि कांग्रेस के प्रदर्शन में इजाफा होगा. कांग्रेस अपना चुनाव लड़ेगी और बाकी लोग अपना चुनाव लड़ेंगे. दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है. इसके लिए बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों जिम्मेदार हैं."

दिल्ली विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला

बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं. जबकि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव 2024 में दोनों पार्टियों ने 'इंडिया' गठबंधन के तहत साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. हालांकि दोनों में से किसी भी पार्टी के खातें में एक भी सीट नहीं आई थी. दिल्ली में मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. 

दिल्ली में कब है विधानसभा का चुनाव?

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान मंगलवार (07 जनवरी) को हो गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए चुनाव को लेकर कार्यक्रमों की घोषणा की. दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक फेज में 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे जबकि, चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें: 'विदेश में बैठे गैंगस्टर और गुर्गों की तोड़ेंगे कमर', हरियाणा में नए कानून पर बोले CM नायब सिंह सैनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कैब चालक के सीने के आर-पार हुआ सरिया, मौके पर मौत
गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कैब चालक के सीने के आर-पार हुआ सरिया, मौके पर मौत
गुरुग्राम: 28 वर्षीय युवक को दोस्त ने घर बुलाया, फिर मार दी गोली! हत्या से हड़कंप
गुरुग्राम: 28 वर्षीय युवक को दोस्त ने घर बुलाया, फिर मार दी गोली! हत्या से हड़कंप
करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला
करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला
Gurugram News: गुरुग्राम में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, 13 बांग्लादेशी नागरिक किए गए डिपोर्ट
गुरुग्राम में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, 13 बांग्लादेशी नागरिक किए गए डिपोर्ट

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget