एक्सप्लोरर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हरिद्वार में बड़ा बयान, संत समाज से मुलाकात

Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने बाबा मोहन दास आश्रम में हवन यज्ञ में हिस्सा लिया. इस मौके पर उन्होंने देश की एकता पर जोर दिया और कहा कि भारत विभाजन का सामना कर चुका है.

Nayab Singh Saini News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज (शनिवार, 9 नवंबर) हरिद्वार के भूपतवाला स्थित बाबा मोहन दास आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संत की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हवन यज्ञ में आहुति दी. मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर प्रशासन ने विशेष सुरक्षा इंतजाम किए थे और आश्रम परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था. इस अवसर पर मुख्यमंत्री सैनी ने संत समाज के प्रमुखों से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया.

मुख्यमंत्री सैनी ने इस मौके पर “बटेंगे तो कटेंगे” बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए देश की अखंडता और एकता के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा, “भारत 1947 में बंटा था, और बांग्लादेश के निर्माण के समय भी विभाजन का सामना करना पड़ा था. आज की आवश्यकता है कि हर व्यक्ति अपने कर्तव्यों को समझे, एकजुट होकर काम करे, और देश को आगे बढ़ाए.” मुख्यमंत्री के इस बयान को राष्ट्र की अखंडता और संप्रभुता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है.

नायब सिंह सैनी का स्वागत
मुख्यमंत्री के आगमन से संत समाज में विशेष उत्साह देखा गया. इस मुलाकात को धार्मिक आस्था और संत समाज के प्रति मुख्यमंत्री के गहरे जुड़ाव के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है. संत समाज ने भी मुख्यमंत्री के आगमन का स्वागत किया और उन्हें धार्मिक आयोजनों के महत्व के बारे में अवगत कराया.

आध्यात्मिक मूल्यों की याद होती है ताजा  
मुख्यमंत्री सैनी का यह दौरा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि राष्ट्र की एकता और संप्रभुता के प्रति उनके संकल्प को भी दर्शाता है. उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में भाग लेने से आध्यात्मिक मूल्यों की याद ताजा होती है और समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने का अवसर मिलता है.

 

ये भी पढ़ें: लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, खिलाई मिठाई, देखें तस्वीरें

 

 

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम: मिलेनियम सिटी सेंटर पर 6 लेन अंडरपास बनाने की तैयारी
गुरुग्राम: मिलेनियम सिटी सेंटर पर 6 लेन अंडरपास बनाने की तैयारी
3 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा, नूंह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा, नूंह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
यमुनानगर: 11 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म
यमुनानगर: 11 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म
पानीपत के देशराज कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, जांच जारी
पानीपत के देशराज कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, जांच जारी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget