एक्सप्लोरर

भिवानी: टीचर मनीषा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, शरीर में क्या मिला?

Bhiwani Manisha Hatyakand: महिला टीचर मनीषा की लाश 13 अगस्त को गांव सिंघानी के खेत में मिला था. उसका गला कटा हुआ था. इस घटना को लेकर छात्रों में भारी रोष है.

भिवानी में एक प्राइवेट स्कूल की टीचर मनीषा हत्याकांड में बड़ा खुलासा है. पीजीआई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मनीषा के शरीर में जहर मिला है. पीजीआई के एमएस डॉ कुंदन मित्तल ने इसकी पुष्टि की है. शरीर पर संघर्ष के भी निशान नहीं हैं. कुछ और रिपोर्ट आनी अभी बाकी हैं. मनीषा का भिवानी ओर रोहतक में दो जगह पोस्टमार्टम हुआ.

छात्रों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

मनीषा की हत्या को लेकर छात्रों में रोष दिखा. अखिल भारतीय छात्र परिषद की भिवानी  इकाई के कार्यकर्ताओं ने चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय से डीसी कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर मनीषा को शीघ्र न्याय दिलाने की माांग और डीसी को ज्ञापन सौंपा. 

सोशल मीडिया पर रेप का दावा

11 अगस्त को 18 सा की मनीषा अचानक घर से गायब हो गईं. 13 अगस्त की सुबह खेत में उनका शव मिला. सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि मनीषा के साथ रेप हुआ है.  

किसी को बख्शा नहीं जाएगा- सीएम

इस हत्याकांड के बाद एसपी का ट्रांसफर कर दिया गया. सीएम नायब सैनी ने रविवार (17 अगस्त) को कहा, "वो हमारी बेटी है.बेटी को इंसाफ बिल्कुल मिलेगा. उसकी जांच चल रही है. मैं ये कहना चाहूंगा की मनीषा और मनीषा के परिवार को न्याय देना हमारी सरकार का दायित्व है. कोई भी व्यक्ति होगा वो बचेगा नहीं. उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. मैं एक-एक रिपोर्ट ले रहा हूं कि क्या क्या कार्रवाई चल रही है. किसी को बख्शा नहीं जाएगा."

छात्रों ने धरना की चेतावनी दी

छात्र-छात्राओं ने कहा कि पुलिस ने अब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया है. एसपी-एसएचओ तक सस्पेंड कर दिए गए हैं फिर भी हमारी बहन को न्याय नहीं मिला है. हम डीसी से मिले हैं. कल हम गर्वनमेंट कॉलेज एमएनएस में धरना देंगे. 

सांसद हनुमान बेनीवाल से सीएम से की ये मांग

राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने सीएम सैनी से मांग की कि जिस पुलिस थाने में मनीषा की गुमशुदगी दर्ज हुई, उस समय थाना अधिकारी और ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कार्मिकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा भी दर्ज होना चाहिए. ताकि एक कड़ा संदेश जाए. आज न केवल दिवंगत मनीषा का परिवार बल्कि हरियाणा के कई जिलों में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं. क्योंकि इस गुमशुदगी से लेकर हत्याकांड तक पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची. क्योंकि स्थानीय लोगों के अनुसार इस मामले में कुछ सफेदपोश लोगों का भी हाथ हो सकता है.

Input By : दिनेश कौशिक
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत में ग्रामीणों ने रोका मंत्री कृष्ण लाल पवार का काफिला, जानें मामला
पानीपत में ग्रामीणों ने रोका मंत्री कृष्ण लाल पवार का काफिला, जानें मामला
सोनीपत मंडी में बारिश में भीगा किसानों का धान, धरना कर मुआवजे की मांग
सोनीपत मंडी में बारिश में भीगा किसानों का धान, धरना कर मुआवजे की मांग
गुरुग्राम में बड़ा खेल! PAN कार्ड एक और प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियां 25 हजार
गुरुग्राम में बड़ा खेल! PAN कार्ड एक और प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियां 25 हजार
नूहः डेढ़ साल का संघर्ष लाया रंग, शहीद अग्निवीर समय सिंह की प्रतिमा का अनावरण
नूहः डेढ़ साल का संघर्ष लाया रंग, शहीद अग्निवीर समय सिंह की मूर्ति का अनावरण

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget