एक्सप्लोरर

Valsad News: वलसाड में बीजेपी विधायक भरत पटेल ने गणेश उत्सव जुलूस के दौरान पुलिस को दी धमकी, Video Viral

Valsad Viral Video: गुजरात के वलसाड में बीजेपी विधायक भारत पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. विधायक भारत पटेल वीडियो में पुलिसकर्मी को धमकी देते नजर आ रहे हैं.

Viral Video of BJP MLA Bharat Patel: वलसाड में बीजेपी के मौजूदा विधायक का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें गणेश उत्सव जुलूस के दौरान पुलिस के साथ तीखी बहस और उन्हें धमकाते नजर आ रहे हैं. वीडियो क्लिप में, बीजेपी विधायक भरत पटेल को पुलिस को धमकी देते हुए देखा जा सकता है, "अगर मैं उन्हें बताऊंगा, तो हिंसा होगी." "घटना रविवार शाम की है, जब गणेश उत्सव जुलूस निकालने वाले अहीर समुदाय के एक समूह को पुलिस ने रोका. पुलिस ने आयोजकों के मोबाइल फोन और डीजे प्लेयर के लैपटॉप छीन लिए. इससे पहले कि स्थिति बिगड़ती, मैं वहां पहुंचा और पुलिस से मोबाइल फोन और लैपटॉप लौटाने को कहा. इसी दौरान मेरी पुलिस से बहस हो गई. लेकिन मैंने पुलिस को किसी भी तरह की हिंसा की धमकी नहीं दी, पुलिस मेरे खिलाफ झूठ फैला रही है."

इस वायरल वीडियो में क्या है?
उस वीडियो क्लिप में, विधायक भरत पटेल को पुलिस कर्मियों को डांटते हुए देखा जा सकता है, जिन्होंने जुलूस रोका था और जब क्षेत्र के पुलिस निरीक्षक डी.एम. ढोल पहुंचते हैं और विधायक को शांत करने की कोशिश करते हैं, तब पटेल को यह कहते हुए सुना जा सकता है, जब ताजिया जुलूस आयोजित किया गया था तब हमने सहयोग किया है, आप हिंदुओं को क्यों परेशान कर रहे हैं. वीडियो में, पुलिस अधिकारी विधायक से मदद करने का अनुरोध करते हुए दिखाई दे रहा है. स्थिति को नियंत्रित करते हुए विधायक कहते हैं, "यह आपकी ड्यूटी है, मैं अगली बार गणेश जुलूस का हिस्सा बनूंगा, मुझे गिरफ्तार करने की कोशिश करो. अगर मैं उन्हें बताऊंगा, तो हिंसा होगी."

Gujarat Politics: गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह बारैया ने थामा बीजेपी का दामन

इस मामले पर क्या बोले भरत पटेल?
पटेल ने कहा कि धार्मिक जुलूस की अनुमति प्राप्त करने के लिए एक बहुत लंबी प्रक्रिया है, इसके लिए पुलिस मजिस्ट्रेट, नगर पालिका के मुख्य अधिकारी की राय लेगी और उसके बाद ही अनुमति दी गई. इसमें ढील देने की जरूरत है और इसके लिए एक खिड़की होनी चाहिए. उन्होंने इनकार किया कि उन्होंने हिंसा की धमकी दी और उसके खिलाफ झूठे आरोपों के लिए पुलिस को दोषी ठहराया. पुलिस निरीक्षक ढोल ने बताया कि वह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं और इसलिए टिप्पणी नहीं कर सकते.

ये भी पढ़ें:

Arvind Kejriwal in Gujarat: आज इन मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाएंगे CM केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, युवाओं से करेंगे बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Manjalpur Bypoll: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
गुजरात: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 लोगों की गई थी जान
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार
Gujarat Weather: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
गुजरात: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
Gujarat News: गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड
गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget