एक्सप्लोरर

Gujarat: गुजरात के सुरेंद्रनगर में अवैध कोयला खदान में हादसा, दम घुटने से 3 लोगों की मौत

Gujarat News: गुजरात के सुरेंद्रनगर में अवैध कोयला खदान में काम कर रहे तीन मजदूर मौत का शिकार हो गए. इसको लेकर चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

Gujarat Latest News: गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में एक अवैध कोयला खदान में दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है.

सुरेंद्रनगर जिले के मुली-मुली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित लक्ष्मण डाभी (35), खोदाभाई मकवाना (32) और विराम केरलिया (35) शनिवार को जिले के थानगढ़ तालुका के भेट गांव के पास एक खदान में खुदाई कर रहे थे कि इसी दौरान दम घुटने से उनकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि जब तीनों लोग संबंधित आरोपियों के लिए कार्य कर रहे थे तो उनके पास हेलमेट, मास्क या अन्य सुरक्षा उपकरण नहीं थे.

चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
प्राथमिकी (एफआईआर) के अनुसार आरोपियों ने मृतकों को कुआं खोदने के काम में लगाते समय हेलमेट या अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए थे. इसमें कहा गया है कि कुएं से निकलने वाली जहरीली गैस के कारण उनकी मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि जशाभाई केरलिया, जनक अनियारिया, खिमजीभाई सारडिया और कल्पेश परमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

एसआई ने जानकारी देते हुए बताया कि खदान में काम करते हुए पहले एक मजदूर बेहोश हुआ था. जिसको बचाने के लिए दूसरा मजदूर भी उसी दिशा में चला गया, उसका भी दम घुटने लगा. इसके बाद अपने दोनों साथियों को बचाने के लिए जब तीसरा मजदूर भी उसी हिस्सा में गया तो वो भी गैस की चपेट में आ गया और तीनों ने वहीं दम तोड़ दिया.  

बता दें कि इससे पहले फरवरी में जिले में एक अवैध खनन कार्य के लिए ‘जिलेटिन’ की छड़ों से हुए विस्फोट के बाद निकली जहरीली गैस के कारण तीन श्रमिकों की मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें: गुजरात में निजी कंपनी के इंटरव्यू में पहुंची बेरोजगारों की भीड़, मची भगदड़, अब बीजेपी-कांग्रेस आमने सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 5 मजदूरों की मौत और कई घायल
गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 5 मजदूरों की मौत और कई घायल
गरबा कार्यक्रम से 'गैर-हिंदुओं' को जाने के लिए कहा, अब आई सिंगर की सफाई
गरबा कार्यक्रम से 'गैर-हिंदुओं' को जाने के लिए कहा, अब आई सिंगर की सफाई
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget