एक्सप्लोरर

Surat Gangrape: सूरत गैंगरेप के आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत, इस तरह दिया था वारदात को अंजाम

Surat Gangrape Case: सूरत गैंगरेप के आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत पर पुलिस अधीक्षक हितेश जॉयसर ने कहा कि एमपी के मूल निवासी 45 वर्षीय आरोपी ने गुरुवार सुबह सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी.

Surat Gangrape News: गुजरात के सूरत में गैंगरेप के एक आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि सूरत गैंगरेप के आरोपी ने सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले गया, लेकिन उसकी मौत हो गई.

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने कहा कि सूरत में 17 वर्षीय लड़की के साथ कथित गैंगरेप के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद, उनमें से एक की गुरुवार (10 अक्टूबर) को पुलिस हिरासत में मौत हो गई. इस घटना के संबंध में उसके परिजनों को जानकारी दे दी गई है.

पुलिस हिरासत में सूरत गैंगरेप के आरोपी की मौत

सूरत जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) हितेश जॉयसर ने कहा, ''मध्य प्रदेश के मूल निवासी 45 वर्षीय आरोपी ने गुरुवार (10 अक्टूबर) सुबह सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की. पुलिस उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई और फिर दोपहर में उन्हें सूरत के न्यू सिविल अस्पताल (एनसीएच) लाया गया. शाम करीब 4 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.''

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, "हमने उसके माता-पिता को सूचित कर दिया है और वे सूरत जा रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार (11 अक्टूबर) को किया जाएगा. 

गैंगरेप की घटना का पूरा मामला क्या?

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात, 17 वर्षीय लड़की एक दोस्त के साथ घर लौट रही थी जब वे बीच में रुक गए क्योंकि उनकी बाइक में ईंधन कम हो गया था. पुलिस ने बताया कि वे एक सुनसान जगह पर बैठे थे तभी तीन लोग उनके पास आये. जब उन दोनों ने भागने की कोशिश की, तो आरोपी ने कथित तौर पर लड़की को पकड़ लिया और फिर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी पीड़ित लड़की के दोस्त का मोबाइल फोन भी लेकर भाग गया.

पुलिस ने इस वारदात के कुछ घंटे बाद ही एक्शन लिया था. इस मामले में तीनों आरोपियों को करंज स्थित उनके किराए के घर से दबोचा गया था. पुलिस ने दो आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन एक भागने में कामयाब रहा था.

ये भी पढ़ें: 'गुजरात नहीं तो क्या पाकिस्तान जाकर खेलें?', देर रात तक गरबा पर बोले मंत्री हर्ष संघवी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget