एक्सप्लोरर

गुजरात: AAP विधायक चैतर बसावा की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP सबसे बड़ी भूल है कि...'

Gujarat News: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चैतर बसावा की गिरफ्तारी विसावदर में बीजेपी की करारी हार की बौखलाहट को दिखाती है.

आम आदमी पार्टी ने कहा कि बीजेपी गुजरात के विसावदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मिली करारी हार को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है. नतीजे आए चंद दिन ही गुजरें हैं और बीजेपी ने आप विधायक चैतर बसावा को गिरफ्तार कराकर अपनी बौखलाहट जनता के सामने रख दी. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, गुजरात प्रभारी गोपाल राय, सह प्रभारी दुर्गेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष इशुदान गढ़वी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने चैतर बसावा की गिरफ्तारी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. 

'बीजेपी चाहे जितना जुल्म कर ले...'

आप का कहना है कि विधायक चैतर बसावा द्वारा भ्रष्टाचार उजागर करने पर बीजेपी सरकार बौखला गई है. पहले बीजेपी ने गुंडों से उन पर हमला करवाया. जब वो पुलिस में शिकायत दर्ज कराने गए, तो उन्हीं पर झूठा मुक़दमा दर्ज कर गिरफ़्तार कर लिया गया. बीजेपी चाहे जितना भी जुल्म करे, आप के नेता और कार्यकर्ता बीजेपी का भ्रष्टाचार गुजरात की जनता के सामने लाने से नहीं डरेंगे.

गुजरात के लोग बीजेपी की गुंडागर्दी से परेशान- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विधायक चैतर बसावा की बीजेपी सरकार द्वारा की गई गिरफ्तारी को विसावदर में उसकी हार की बौखलाहट बताया. उन्होंने एक्स पर कहा कि गुजरात में आप विधायक चैतर बसावा को बीजेपी ने गिरफ़्तार कर लिया. विसावदर उपचुनाव में आप के हाथों हार के बाद बीजेपी बौखलाई हुई है. अगर उन्हें लगता है कि इस तरह की गिरफ़्तारियों से आप डर जाएगी, तो यह उनकी सबसे बड़ी भूल है. गुजरात के लोग अब बीजेपी के कुशासन, बीजेपी की गुंडागर्दी और तानाशाही से परेशान हो चुके हैं, बीजेपी को अब गुजरात की जनता जवाब देगी.

जनता इसका करारा जवाब देगी- गोपाल राय

आप के गुजरात प्रभारी गोपाल राय ने एक्स पर कहा कि गुजरात में आप विधायक चैतर बसावा की बीजेपी द्वारा गिरफ़्तारी शर्मनाक है. विसावदर उपचुनाव में हार से बीजेपी तिलमिलाई हुई है, अगर वो सोचते हैं कि ऐसी हरकतों से आप डर जाएगी, तो ये उनकी भारी भूल है. गुजरात की जनता बीजेपी के दमन, गुंडागर्दी और तानाशाही से तंग आ चुकी है, अब जनता इसका करारा जवाब देगी.

ना डरेंगे, ना झुकेंगे, अब सिर्फ़ लड़ेंगे- दुर्गेश पाठक

गुजरात आप के सह प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि जब-जब बीजेपी डरती है, तब-तब पुलिस को आगे करती है. आप विधायक चैतर बसावा ने जब बीजेपी के नेताओं का भ्रष्टाचार बेनकाब किया, तो बौखलाई बीजेपी ने तुरंत पुलिस को आगे कर दिया. लेकिन याद रखो, आम आदमी पार्टी के नेता न तो तुम्हारी तानाशाही से डरते हैं, न ही तुम्हारी पुलिसिया धमकियों से झुकते हैं. भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल करोगे, तो जनता सड़कों पर उतरकर तुम्हारा नक़ाब उतार देगी. अब जनता भी तुम्हारी चालें समझ चुकी है. ना डरेंगे, ना झुकेंगे, अब सिर्फ़ लड़ेंगे.

बीजेपी नेता हमारे विधायकों पर हमला करवा रहे- ईशुदान गढ़वी

उधर, ‘‘आप” गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी ने शनिवार को कहा कि जब से बीजेपी विसावदर चुनाव हारी है, वह पूरी तरह से बौखला गई है. विसावदर चुनाव में हार के बाद बीजेपी नेता हमारे विधायकों पर हमला करवा रहे हैं. आज चैतर भाई बसावा तहसील में एक संकलन मीटिंग में गए थे. वहां उन्होंने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया. मीटिंग में कुछ ऐसे लोग थे, जो बीजेपी के अपेक्षित नहीं थे. जब चैतर भाई ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया, तो उन पर हमला कर दिया गया.

'बीजेपी उनके खिलाफ साजिश रच रही'

ईशुदान गढ़वी ने कहा कि चैतर भाई बसावा आदिवासी समाज के मुद्दों को बहुत मजबूती से उठाते हैं. उन्होंने बीजेपी के मंत्रियों द्वारा मनरेगा योजना में गरीब आदिवासियों के करोड़ों-करोड़ों रुपये की हेराफेरी का मुद्दा उठाया और उन मंत्रियों के बेटों को जेल में डलवाया. बीजेपी इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रही है. चैतर भाई बसावा बीजेपी नेताओं के भ्रष्टाचार को खुलेआम उजागर कर रहे हैं. इस वजह से बीजेपी उनके खिलाफ साजिश रचकर उन पर हमला करवा रही है.

'लोकतंत्र पूरी तरह से खतरे में है'

ईशुदान गढ़वी ने कहा कि जब चैतर भाई बसावा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराने गए, तो पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज करने के बजाय, बीजेपी के इशारे पर उनके खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर दी और उन्हें हिरासत में ले लिया. यह गुजरात में क्या हो रहा है? लोकतंत्र पूरी तरह से खतरे में है. चैतर भाई बसावा की गिरफ्तारी सिर्फ एक व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं है. अगर एक विधायक को आदिवासियों की आवाज उठाने के लिए दबाया जा रहा है, तो यह बीजेपी की आदिवासी विरोधी नीति को दर्शाता है. अगर एक विधायक का यह हाल है, तो आम जनता का क्या होगा? बीजेपी आम जनता के साथ क्या-क्या करती होगी? ये सारे मुद्दे “आप” उठाने वाली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget