एक्सप्लोरर

Gujarat: भुज में 5 नवंबर को होगी RSS की अहम बैठक, राम मंदिर के साथ इन मुद्दों पर होगी खास चर्चा

RSS Meeting in Bhuj: आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने दशहरा के अवसर पर नागपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित किया था. इस संबोधन में जिन विषयों का जिक्र किया था उसपर भी भुज की बैठक में चर्चा होगी.

Bhuj News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक 5-7 नवंबर तक गुजरात (Gujarat) के भुज (Bhuj)में होगी, जिसमें अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को होने जा रहे श्री राम मंदिर (Ram Mandir) के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से संबंधित कार्यक्रमों सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा की जाएगी. आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई.

इस बैठक में आरएसएस की रचना के अनुसार गठित कुल 45 प्रांतों से प्रांत संघचालक, कार्यवाह, प्रांत प्रचारक, उनके सहसंघचालक, सहकार्यवाह और सह प्रांत प्रचारक भाग लेंगे. आंबेकर ने कहा, ‘‘सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी सह सरकार्यवाह और अन्य अखिल भारतीय अधिकारियों सहित कार्यकारिणी के सदस्य भी बैठक में उपस्थित रहेंगे.’’

भागवत के भाषण से जुड़े मुद्दे पर होगी चर्चा
आंबेकर ने कहा, ‘‘अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को हो रहे श्रीराम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह और उससे जुड़े देश भर में प्रस्तावित कार्यक्रम आदि विषयों पर बैठक में चर्चा की जाएगी.’’ उन्होंने कहा कि बैठक में संघ के संगठन कार्य की समीक्षा के साथ ही सितंबर में पुणे में सम्पन्न हुई अखिल भारतीय समन्वय बैठक में आए विषय और अभी-अभी विजयादशमी उत्सव में भागवत के उद्बोधन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा होगी.

भागवत ने एक दिन पहले बताई थी प्राण प्रतिष्ठा की तारीख
आरएसएस की इस महत्वपूर्ण बैठक की घोषणा से एक दिन पहले ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रित किया था. संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा था कि 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे मंदिर में भगवान राम की मूर्ति स्थापित की जाएगी. उन्होंने लोगों से इस अवसर का जश्न मनाने के लिए देश भर के मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित करने को कहा था.

ये भी पढ़ें -  Gujarat: गुजरात हाई कोर्ट के सीनियर जज ने सहकर्मी से की तीखी बहस, वीडियो वायरल होने पर मांगी माफी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गरबा कार्यक्रम से 'गैर-हिंदुओं' को जाने के लिए कहा, अब आई सिंगर की सफाई
गरबा कार्यक्रम से 'गैर-हिंदुओं' को जाने के लिए कहा, अब आई सिंगर की सफाई
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
गुजरात में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी की बढ़ीं मुश्किलें, गांधीनगर में FIR दर्ज
गुजरात में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी की बढ़ीं मुश्किलें, गांधीनगर में FIR दर्ज

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget