एक्सप्लोरर

Rajkot Fire: राजकोट के 'अग्निकांड' में बच्चों समेत 30 लोग जिंदा जले, मुआवजे का ऐलान, SIT करेगी जांच

Rajkot TRP Game Zone: गुजरात के CM भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि राजकोट में आग से हुए हादसे के संबंध में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है और उसे पूरे मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है.

Rajkot TRP Game Zone Fire Update: गुजरात के राजकोट शहर में शनिवार (25 मई) को एक भीड़भाड़ वाले टीआरपी गेम जोन में लगी भीषण आग में बच्चों सहित 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई है. वहीं, एसआईटी की टीम इस घटना की जांच करेगी.

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देगी. इस संबंध में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है और उसे पूरे मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है." राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत कई नेताओं ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया.

दो घंटे में आग पर काबू

राजकोट कलेक्टर प्रभाव जोशी ने जानकारी देते हुए बताया, "हमें करीब 4:30 बजे आग की सूचना मिली थी, तुरंत एम्बुलेंस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. यहां TRP गेमिंग ज़ोन में जो अस्थायी संरचना थी वह ध्वस्त हो गई. आग पर 2 घंटे पहले काबू पा लिया गया है, मलबा निकाला जा रहा है. राहत और बचाव कार्य जारी है. मुख्यमंत्री के साथ हम संपर्क में हैं."

बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

प्रभावित टीआरपी गेम ज़ोन और अधिकारियों को डर है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि गर्मी की छुट्टियों और सप्ताहांत के कारण कई बच्चे घटनास्थल पर मौजूद थे. मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने ट्वीट किया कि शहर प्रशासन को आग की घटना में तत्काल बचाव और राहत कार्य करने का निर्देश दिया गया है. नगर निगम और प्रशासन को आग की घटना में तत्काल बचाव और राहत कार्यों के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री पटेल ने घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है. 

ये भी पढ़ें: साबरकांठा में सड़क हादसे में युवक ने गंवाई जान तो ग्रामीणों ने जाम किया हाइवे, DSP का वाहन फूंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget