एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने गुजराती नववर्ष पर दीं शुभकामनाएं, अमित शाह और सीएम भूपेंद्र पटेल समर्थकों से मिले

Gujarat News: प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री शाह ने गुजराती नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं. लोगों ने घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना की। मोदी ने ट्वीट पर शुभकामनाएं दीं.

Gujarati New Year 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शनिवार (2 नवंबर)  को गुजराती नववर्ष के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं. लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर और मंदिरों में पूजा-अर्चना करके गुजराती नववर्ष मनाया.

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने गुजराती में लिखा, ‘‘आज से शुरू होने वाला यह नया साल आपके जीवन में खुशियां, सफलता और समृद्धि लाए और आपका स्वास्थ्य अच्छा रहे. आने वाले साल में आपके सभी सपने पूरे हों और हर दिन नई ऊर्जा और सकारात्मकता से भरा हो! नव वर्ष की शुभकामनाएं!’’

शुभचिंतकों से की मुलाकात 
केंद्रीय मंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद और गांधीनगर में अपने-अपने आवासों पर समर्थकों से मुलाकात की. केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शक्तिसिंह गोहिल ने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से मुलाकात की एवं शुभकामनाएं दीं.

मंदिर में भी की पूजा-अर्चना 
मुख्यमंत्री ने अपने दिन की शुरुआत पंचदेव मंदिर में पूजा-अर्चना करके की, फिर उन्होंने गांधीनगर के अडालज में स्थित त्रिमंदिर में दर्शन किये और वर्तमान तीर्थंकर श्री सीमांधर स्वामी एवं पूज्य नीरू की समाधियों को नमन किया. बाद में उन्होंने अहमदाबाद में भद्रकाली माताजी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की.

भूपेंद्र पटेल ने प्रार्थना
पटेल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘गुजरात के सभी नागरिकों और दुनिया भर के गुजराती परिवारों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं प्रार्थना करता हूं कि नया साल सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए.’’ उन्होंने लिखा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को ‘विकसित भारत 2047’ का दृष्टिकोण दिया है. आइए हम सभी नए साल की शुरुआत में विकसित गुजरात का निर्माण करके इस दृष्टिकोण को पूरा करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का संकल्प लें.’’

गृह मंत्री ने की आवास पर मुलाकात
पटेल ने राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं. पटेल ने गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की. शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘आप सभी भाइयों-बहनों को गुजराती नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं. यह नववर्ष आपके लिए ढेर सारी खुशियां और उत्साह लेकर आए.’’

ये भी पढ़ें: राजकोट में दिवाली की रात ड्राइवर ने नशे में मचाया उत्पात, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 6 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ahmedabad News: अमित शाह की चेतावनी के बाद गुजरात में बांग्लादेशियों पर शिकंजा, अहमदाबाद में 166 गिरफ्तार
अमित शाह की चेतावनी के बाद गुजरात में बांग्लादेशियों पर शिकंजा, अहमदाबाद में 166 गिरफ्तार
Gujarat Weather: गुजरात में प्री-मानसून बारिश का कहर, तेज हवाओं और बवंडर जैसी स्थिति से एक की मौत
गुजरात में प्री-मानसून बारिश का कहर, तेज हवाओं और बवंडर जैसी स्थिति से एक की मौत
Gujarat News: दाहोद में बड़ा हादसा! तेज आंधी में गिरा स्मार्ट सिटी का साइनबोर्ड, 3 लोगों की गई जान
दाहोद में बड़ा हादसा! तेज आंधी में गिरा स्मार्ट सिटी का साइनबोर्ड, 3 लोगों की गई जान
Surat News: गुजरात के सूरत में दर्दनाक हादसा, 2 बसों की टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोगों की मौत
गुजरात के सूरत में दर्दनाक हादसा, 2 बसों की टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोगों की मौत

वीडियोज

Malviya Nagar Restaurant Fire: मालवीय नगर से LIVE दर्दनाक तस्वीरें | Delhi Breaking News
Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive
Bengal Political Crisis: Mamata Banerjee में पार्टी में टूट क्यों? | Ritabrata Banerjee | Sandipan
Firing On Khan Sir Coaching Center: खान सर के कोचिंग पर हमले का VIDEO आया सामने! | Breaking | Patna

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मालवीय नगर में 21 लोग जिंदा जले, राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले- 'तुरंत मदद करें'
मालवीय नगर में 21 लोग जिंदा जले, राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले- 'तुरंत मदद करें'
खान सर कोचिंग मामला: रोशन आनंद सहित 3 गिरफ्तार, शिक्षा मंत्री बोले- 'अगले 3 महीने में…'
खान सर कोचिंग मामला: रोशन आनंद सहित 3 गिरफ्तार, शिक्षा मंत्री बोले- 'अगले 3 महीने में…'
Box Office Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें 'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें 'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
'हम ममता बनर्जी को अपना नेता...', TMC में टूट की आहट के बीच रिजू दत्ता का बड़ा बयान, रितब्रता बनर्जी को लेकर किया बड़ा दावा
'हम ममता बनर्जी को अपना नेता...', TMC में टूट की आहट के बीच रिजू दत्ता का बड़ा बयान
90 मिनट के मैच में एक के बाद एक लगे 25 गोल, भारतीय बेटियों ने सिंगापुर को रौंद रच डाला इतिहास  
90 मिनट के मैच में एक के बाद एक लगे 25 गोल, भारतीय बेटियों ने सिंगापुर को रौंद रच डाला इतिहास  
'खुद को भाग्यशाली समझो कि केरल में हो', वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति को लेकर क्यों ऐसा बोला HC?
'खुद को भाग्यशाली समझो कि केरल में हो', वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति को लेकर क्यों ऐसा बोला HC?
Viral Video : पति की छाती पर चढ़ पत्नी ने की ऐसी धुलाई, दहशत में 'हसबैंड' समाज, देखें वीडियो
पति की छाती पर चढ़ पत्नी ने की ऐसी धुलाई, दहशत में 'हसबैंड' समाज, देखें वीडियो
मानसून को कमजोर कर सकता है अल-नीनो, जानें कौन सी फसलों पर सबसे ज्यादा रहेगा असर?
मानसून को कमजोर कर सकता है अल-नीनो, जानें कौन सी फसलों पर सबसे ज्यादा रहेगा असर?
Embed widget