एक्सप्लोरर

Patan Crime News: छात्रा पर हमले को लेकर ग्रामीणों ने उठाया खौफनाक कदम, व्यक्ति को उल्टा लटकाकर पीटा, केस दर्ज

Gujarat Crime News: गुजरात के पाटन जिले में एक लड़की पर हमला करने को लेकर एक व्यक्ति को पेड़ से उल्टा लटकाकर उसकी पिटाई की गई. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Patan News: गुजरात के पाटन जिले में एक लड़की पर हमला करने को लेकर एक व्यक्ति को पेड़ से उल्टा लटकाकर उसकी पिटाई करने के आरोप में रविवार को तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई. वीडियो में एक व्यक्ति को पेड़ से उल्टा लटकाया गया देखा जा सकता है, जिसकी कुछ लोग पिटाई कर रहे हैं.

वागडोड थाने के निरीक्षक ने दी ये जानकारी
वागडोड थाने के निरीक्षक ए एम चौधरी ने कहा कि घटना 22 जुलाई को सरस्वती तालुका के वाना गांव में हुई थी. उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 114 (अपराध होने के समय उकसाने वाले की उपस्थिति) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. अधिकारी ने कहा, ‘‘22 जुलाई को छात्राओं का एक समूह बैठा था, जब जीवनजी ठाकोर नाम के एक व्यक्ति ने 15 साल की एक छात्रा पर बिना किसी उकसावे के धारदार हथियार से हमला करके उसे घायल कर दिया.’’

Gujarat Weather Forecast: गुजरात में इन जिलों में कल हो सकती है भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
उन्होंने कहा कि कुछ ग्रामीणों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया और पुलिस को बुलाने से पहले उसे दंडित करने का फैसला किया. बाद में पुलिस पहुंची और ठाकोर को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारी ने कहा कि ठाकोर के खिलाफ धारा 324 (स्वेच्छा से खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना) और अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम से जुड़े प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें:

Ahmedabad Crime News: पिता ने नशे के आदी बेटे की हत्या कर शरीर के अंगों को लगाया ठिकाने, हुआ गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget