एक्सप्लोरर

NCRB Data Report: गुजरात में 25 फीसदी हत्याओं का कारण जानकर चौंक जाएंगे आप, जानें- क्या कहते हैं एनसीआरबी के आंकड़ें

NCRB 2021 Report: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार गुजरात में साल 2021 में कम से कम 245 हत्याएं हुईं. गुजरात में हत्या के 1,010 मामले दर्ज किए गए थे.

National Crime Records Bureau Report: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau) द्वारा जारी 2021 के आंकड़ों के अनुसार, अपर्याप्त पार्किंग स्थान और बच्चों के बीच हुई छोटे-मोटे मुद्दों को लेकर हुई बहस के कारण 2021 में गुजरात में कम से कम 245 हत्याएं हुईं. छोटे-मोटे झगड़ों के कारण हुई 245 हत्याओं का आंकड़ा चौंकाने वाला है. ये 2021 में रिपोर्ट किए गए 1010 मामलों में से लगभग 25 फीसदी है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कोविड-19 के बाद लोगों में चिड़चिड़ापन और तनाव बढ़ा है, जिसके कारण लोगों की सहनशक्ति का स्तर कम हो गया है, इस कारण लोगों को बार-बार गुस्सा आता है.

गुजरात में इन कारणों से हुई हत्या 
एनसीआरबी (NCRB) के आंकड़ों के अनुसार, गुजरात में हत्या के 1,010 मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें 1,046 लोगों की जान गई थी. इन हत्याओं को कई कैटेगरी में बांटा गया है. इस कैटेगरी में हत्या का सबसे बड़ा कारण 'छोटे-मोटे झगड़े' को बताया गया है. इसके बाद हत्या का कारण 'व्यक्तिगत प्रतिशोध' को बताया गया है. गुजरात में 'व्यक्तिगत प्रतिशोध' के कारण 187 हत्याएं हुईं. इसके बाद हत्या का कारण 'प्रेम संबंधों' को बताया गया है. गुजरात में 'प्रेम संबंधों' के कारण कम से कम 179 लोगों की जान गई है.

Kutch Road Accident: कच्छ में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार सदस्यों की हुई मौत, दो लोग घायल

2019 की तुलना में 2021 में हत्या के मामलों में छह गुना वृद्धि
NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में, छोटे-मोटे झगड़ों को लेकर 38 हत्याएं हुईं थी, जो 2020 में घटकर केवल सात रह गईं थी. आंकड़ों में कमी इसलिए आई क्योंकि ये समय कोरोना काल का था जब लोग अपने घरों में रहकर लॉकडाउन नियमों का पालन कर रहे थे. सामने आए आंकड़ों से पता चलता है कि 2019 की तुलना में 2021 में हत्या के मामलों में छह गुना वृद्धि हुई है. हाल ही में 8 अगस्त को बोपल के एक 28 वर्षीय व्यक्ति ने क्रिकेट खेलने को लेकर दो साल पुराने विवाद को लेकर अपने दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी थी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "छोटे-मोटे झगड़ों पर हत्याओं के मामलों में, हमने देखा कि लोगों ने बच्चों के आपस में लड़ने, पार्किंग का मुद्दा, एक-दूसरे को घूरने जैसे मुद्दों को लेकर बहस के बाद अपराध को अंजाम दिया."

कोरोना के कारण लोगों में बढ़ा तनाव
एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया, देश में कोरोना के कारण लोगों में तनाव और चिंता का कारण बढ़ा है. कोरोना के कारण कई लोगों की नौकरियां चली गई, कई लोगों को व्यापार में घाटा देखना पड़ा. इस दौरान कई लोग वित्तीय संकट से जूझ रहे थे. जिसके कारण लोगों का दैनिक जीवन और तनावपूर्ण हो गया था.

ये भी पढ़ें:

Gujarat News: बनास नदी में पिछले छह दिनों में डूबने से सात की मौत, भादरवी पूनम मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट

तारिक अनवर एबीपी न्यूज़ में जनवरी 2022 से बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. इससे पहले वे बतौर कंटेंट स्पेशलिस्ट काम कर चुके हैं. तारिक ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नालिज्म एंड कम्यूनिकेशन से मास्टर डिग्री हासिल की है. वे बिहार के भागलपुर जिले से हैं. तारिक की रूचि पॉलिटिक्स, क्राइम और इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म में ज्यादा है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget