एक्सप्लोरर

Nanji Sondarva Murder Case: दलित आरटीआई कार्यकर्ता की कथित तौर पर हत्या मामले में छह लोग बरी

Nanji Sondarva Murder Case: 2018 में दलित आरटीआई कार्यकर्ता नानजी सोंदरवा की कथित तौर पर हत्या के बाद गोंडल की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को छह लोगों को बरी कर दिया.

Nanji Sondarva Murder Case: 2018 में दलित आरटीआई कार्यकर्ता नानजी सोंदरवा की कथित तौर पर हत्या मामले में गोंडल की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को छह लोगों को बरी कर दिया. यह फैसला कोर्ट ने इसलिए लिया क्योंकि मामले में अभियोजन पक्ष के प्रमुख गवाह मुकर गए और अदालत को आरोपियों के खिलाफ कोई निर्णायक सबूत नहीं मिला. साथ ही ये फैसला अतिरिक्त जिला न्यायाधीश द्वारा पारित आदेश नानजी के बेटे राजेश की हत्या के आठ आरोपियों को सबूतों की कमी में बरी किए जाने के लगभग तीन महीने बाद आया है. दोनों ही मामलों में दो आरोपी आम थे. 

इन लोगों को किया गया बरी

जिन लोगों को बरी किया गया है उनमें राजकोट जिले के मानेकवाड़ा गांव के तत्कालीन कांग्रेस कार्यकर्ता महेंद्रसिंह जडेजा (50) शामिल हैं. इसके अलावा अजयसिंह उर्फ ​​घनुभा चंदूभा जडेजा (47) और अजयसिंह का छोटा भाई जितेंद्रसिंह चंदूभा जडेजा (41), जितेंद्रसिंह निर्मलसिंह जडेजा (42), नरेंद्रसिंह जडेजा (48) और जगदीश बाव उर्फ ​​जग भारवाड़ शामिल हैं. नरेंद्र सिंह और बाव गोंडल कस्बे के रहने वाले हैं, जबकि पांच अन्य गांव कोटड़ा संगनी तालुका के मानेकवाड़ा गांव के रहने वाले हैं. अदालत ने आरोपी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए दावा किया कि अभियोजन पक्ष अपने मामले को संदेह से परे साबित करने में विफल रहा है.  

Gujarat Schools: मनीष सिसोदिया ने गुजरात के सरकारी स्कूलों की हालत की तरफ दिलाया पीएम का ध्यान, कही ये बात

चार चश्मदीद गवाहों के अस्तित्व पर भी सवाल उठाया

न्यायाधीश ने उन चार चश्मदीद गवाहों के अस्तित्व पर भी सवाल उठाया जो नानजी को अस्पताल ले गए थे. न्यायाधीश के मुताबिक सबूतों के संग्रह और साक्ष्य के मुख्य अंश को ध्यान में रखते हुए, घटना के चार चश्मदीद गवाहों का कोई इतिहास नहीं है, जो नानजी के घायल होने के बाद नानजी को कोटड़ा संगानी के सरकारी अस्पताल में ले गए थे. उन्होंने आगे कहा कि न तो नानजी द्वारा उस समय होश में होने के बावजूद रिकॉर्ड पर कोई जानकारी दी गई है. साथ ही गवाहों नंबर 1 से 5 द्वारा दी गई शपथ पर गवाही, आरोपी के नानजी को धमकी देने के दावे का समर्थन नहीं करती है.

UK PM To Gujarat: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री 21 अप्रैल को भारत दौरे की शुरुआत अहमदाबाद से करेंगे

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
Valsad News: वलसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
लसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget