एक्सप्लोरर

Morbi Cable Bridge Collapse: मोरबी पुल हादसा पर एक्शन में सीएम भूपेन्द्र पटेल, IG की अध्यक्षता में जांच के लिए बनी कमेटी, आपराधिक मामला दर्ज

Morbi Cable Bridge: मोरबी हादसे पर पुलिस ने IPC की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल इस मामले में राहत और बचाव के लिए जवान तैनात हैं.

Morbi Cable Bridge Collapse: गुजरात के मोरबी में मच्छू नदी पर बना झूला पुल गिरने से अब तक 140 से ज्यादा लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है. इस हादसे के बाद 200 से अधिक कर्मी राहत और बचाव के काम में लगे हुए हैं. हादसे के बाद प्रशासन ने जूल ब्रिज प्रबंधन के प्रबंधक, रखरखाव टीम के प्रबंधक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304, 308, 114 के तहत अपराध दर्ज कराया है. शिकायत में कहा गया है कि पुल का उचित रखरखाव नहीं किया गया था. वहीं सरकार ने आईजी की अध्यक्षता में एक पांच सदस्सीय एसआईटी का गठन किया है.

मोरबी पुल हादसे में किसके खिलाफ दर्ज हुआ है केस

जानकारी के मुताबिक जब यह हादसा हुआ तब इस पुल पर करीब 300 लोग सवार थे. पुल गिरने से सैकड़ों लोग नदी में डूब गए. इस मामले में मोरबी बी डिवीजन पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज किया है. यह केस भारतीय दंड संहिता की धारा 304, 308, 114 के तहत दर्ज किया गया है. जूल ब्रिज प्रबंधन के प्रबंधक, रखरखाव टीम के प्रबंधक के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायत में यह भी कहा गया है कि पुल का उचित रखरखाव ठीक से नहीं किया गया था.

वहीं इस हादसे की जांच के लिए गुजरात सरकार ने पांच सदस्यीय कमेटी भी बनाई है. रेंज आईजी की अध्यक्षता में मामले की जांच की जाएगी. माना जा रहा है कि शाम तक मुख्यमंत्री को जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी. 

हादसे के बाद गुजरात के गृहमंत्री ने क्या कहा

इस बीच गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि हादसे के बाद से घटनास्थल पर नौसेना, सेना, NDRFऔर SDRF की टीमें राहत और बचाव के काम में जुटी हुई हैं. उन्होंने बताया कि यह हादसा रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुई. उन्होंने बताया कि हादसे के करीब 16 मिनट बाद ही प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई थीं. 

सांघवी ने बताया कि राहत और बचाव के काम में मोरबी के स्थानीय लोगों ने भी साथ दिया. उन्होंने बताया कि जांच के लिए रात में ही एक हाई पावर कमेटी का गठन किया गया था. उन्होंने बताया कि कहा कि जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद इस हादसे के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि जिस एजेंसी ने ब्रिज की मरम्मत की थी, उस पर केस दर्ज हुआ है.

ये भी पढ़ें

Gujarat Bridge Collapse: गुजरात पुल हादसे में इन बेगुनाह मौतों की जिम्मेदारी लेगी सरकार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Valsad News: वलसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
लसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget