एक्सप्लोरर

Mehsana News: मेहसाणा पुलिस का बड़ा खुलासा, IELTS परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, 45 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Mehsana Police: मेहसाणा पुलिस ने जांच के करीब एक महीने बाद बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने एक कथित रैकेट का खुलासा किया है, जिसमें अपात्र छात्रों को IELTS परीक्षा में उच्च अंक हासिल करने में मदद मिली थी.

IELTS Exam News: गुजरात के मेहसाणा जिले की पुलिस ने एक महीने की जांच के बाद एक कथित रैकेट का खुलासा किया है, जिसमें अपात्र छात्रों को एक अंतरराष्ट्रीय अंग्रेजी दक्षता परीक्षा में उच्च अंक हासिल करने में मदद मिली थी. यह जानकारी एक अधिकारी ने सोमवार को दी. अधिकारी के अनुसार ऐसा इसलिए किया गया ताकि वे छात्र, छात्र वीजा पर कनाडा की यात्रा कर सकें और फिर अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश कर सकें. मेहसाणा पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय अंग्रेजी भाषा परीक्षा प्रणाली (आईईएलटीएस) से जुड़े कथित रैकेट के सिलसिले में 45 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और सूरत के एक छात्र समेत तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है.

इनके खिलाफ मामला दर्ज
आईईएलटीएस उन व्यक्तियों के लिए अंग्रेजी भाषा प्रवीणता की एक अंतरराष्ट्रीय मानकीकृत परीक्षा है जो गैर अंग्रेजी भाषी देशों के रहने वाले होते हैं. कई देशों के प्रतिष्ठित कॉलेजों में प्रवेश के लिए इस परीक्षा में अच्छे नंबर आवश्यक होता है. उन्होंने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें एक कोचिंग क्लास का मालिक, एक निजी परीक्षा प्रबंधन और शैक्षिक सेवा कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और करीब 24 छात्र शामिल हैं.

Gujarat Politics: चुनावों से पहले ही गुजरात कांग्रेस में बड़ी दरार, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा

कथित रैकेट का खुलासा गुजरात के छह युवाओं की मार्च में अमेरिकी सीमा अधिकारियों द्वारा पकड़े जाने के बाद हुआ. ये छात्र कनाडा से अमेरिका में प्रवेश करने के असफल प्रयास के दौरान पकड़े गए थे. वे अदालत की सुनवाई के दौरान अमेरिकी न्यायाधीश द्वारा पूछे गए सवालों का अंग्रेजी में जवाब देने में विफल रहे थे. इनमें से चार मेहसाणा जिले के विभिन्न हिस्सों से थे जबकि दो गांधीनगर और पाटन के थे.

इंस्पेक्टर भावेश राठौड़ क्या बोले?
मामले की जांच कर रहे मेहसाणा पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के इंस्पेक्टर भावेश राठौड़ ने कहा कि मेहसाणा जिले के चार छात्रों की पहचान ध्रुव पटेल, नील पटेल, उर्विश पटेल और सावन पटेल के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि रैकेट के कथित मुख्य षड्यंत्रकर्ता अमित चौधरी ने 21 छात्रों से 10 लाख से 20 लाख रुपये लिये थे और अहमदाबाद की परीक्षा एजेंसी प्लेनेट ईडीयू के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से आईईएलटीएस परीक्षा में 6 से 7 बैंड स्कोर करने में उनकी मदद की गई थी.

45 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
उन्होंने रविवार को अपनी महीने भर की जांच पूरी करने के बाद मेहसाणा 'बी' डिवीजन थाने में चौधरी सहित 45 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406, 465 और 120-बी के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई. उन्होंने बताया कि इसमें नामित अन्य प्रमुख व्यक्तियों में कोचिंग क्लास का मालिक गोकुल मेनन, प्लैनेट ईडीयू के मुख्य कार्यकारी संजीव सहगल, परीक्षा प्रबंधक राजेश तहिलियानी, मेनन का साथी फर्नांडीस सावंत, कुछ परीक्षा पर्यवेक्षकों और उच्च आईईएलटीएस स्कोर प्राप्त करने के लिए चौधरी को पैसे देने वाले 21 छात्र शामिल हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘हम पहले ही गोकुल मेनन, उसके साथी फर्नांडीस सावंत और सूरत के एक छात्र संदीप पटेल को गिरफ्तार कर चुके हैं. चौधरी और अन्य ने अपात्र छात्रों में से प्रत्येक से आईईएलटीएस में उच्च स्कोर प्राप्त करने में मदद के लिए 10 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक लिये थे.’’

ये भी पढ़ें:

Gujarat News: गुजरात चुनाव से पहले राहुल गांधी ने खोला वादों का पिटारा, किया ये बड़े एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gujarat News: गिर जंगल में संक्रमण का खतरा! 4 शेर शावकों की मौत, CM ने बुलाई हाई लेवल बैठक
गिर जंगल में संक्रमण का खतरा! 4 शेर शावकों की मौत, CM ने बुलाई हाई लेवल बैठक
पति ने पत्नी को 50 हजार रुपये में अपने दोस्तों को बेचा, फिर रची जान से मारने की साजिश
पति ने पत्नी को 50 हजार रुपये में अपने दोस्तों को बेचा, फिर रची जान से मारने की साजिश
Weather Live Updates: महाराष्ट्र में लू का रेड अलर्ट, एक हफ्ते तक बुरा तपेगा राजस्थान, भीषण गर्मी के लिए एडवाइजरी जारी
Weather Live: महाराष्ट्र में लू का रेड अलर्ट, एक हफ्ते तक बुरा तपेगा राजस्थान, भीषण गर्मी के लिए एडवाइजरी जारी
Gujarat Heatwave Alert: गुजरात में सूरज बरसा रहा कहर! 42°C के पार पहुंचा पारा... जानें किन शहरों में सबसे ज्यादा गर्मी
गुजरात में सूरज बरसा रहा कहर! 42°C के पार पहुंचा पारा... जानें किन शहरों में सबसे ज्यादा गर्मी

वीडियोज

NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident
Sandeep Chaudhary | Iran Us War: ट्रंप की सनक करेगा अर्थव्यवस्था बर्बाद? | Donald Trump | Inflation
Bakrid Clash | Maharashtra: ईद की नमाज के बीच गूंजी हनुमान चालीसा!
Mahadangal: 40 लाख बच्चों का भविष्य..सरकार कितनी गंभीर? | NEET Paper | CBSE | Dharmendra Pradhan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Embed widget