एक्सप्लोरर

Gujarat News: शिक्षा मंत्री के बयान के बाद दिल्ली डिप्टी CM मनीष सिसोदिया का पलटवार, शानदार शिक्षा व्यवस्था देने का किया वादा

Gujarat: दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को दावा किया कि उनकी पार्टी गुजरात में सरकार बनाएगी और राज्य में दिल्ली की तरह एक शानदार शिक्षा प्रणाली होगी.   

Gujarat News: गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वाघाणी के शिक्षा प्रणाली वाले बयान को लेकर अब दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पलटवार किया है. दरअसल शिक्षा मंत्री जीतू वाघाणी ने बुधवार को कहा था कि जो लोग राज्य की शिक्षा प्रणाली से नाखुश हैं उन्हें अपने बच्चों को गुजरात से बाहर ले जाना चाहिए. इस बात पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को दावा किया कि उनकी पार्टी गुजरात में सरकार बनाएगी और राज्य में दिल्ली की तरह एक शानदार शिक्षा प्रणाली होगी.  

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया

कल गुजरात के शिक्षा मंत्री ने गुजरात के लोगों को धमकी दी “जिसे अच्छी शिक्षा चाहिए, वो दिल्ली चला जाए”

भाजपा 27 साल में भी अच्छी शिक्षा नहीं दे पायी।लोगों को गुजरात छोड़कर जाने की ज़रूरत नहीं। लोग गुजरात में “आप” की सरकार बनाएँगे और गुजरात में भी दिल्ली जैसी शानदार शिक्षा होगी https://t.co/7DOdGcIBlp

— Manish Sisodia (@msisodia) April 7, 2022 " title="

Gujarat Crime: सेलफोन चोरी कर लाखों का चूना लगाता था यह शख्स, अब पुलिस की गिरफ्त में

सिसोदिया ने एक ट्वीट में कहा, 'कल गुजरात के शिक्षा मंत्री ने गुजरात के लोगों को यह कहते हुए धमकाया था कि जो अच्छी शिक्षा चाहते हैं वे दिल्ली चले जाएं. बीजेपी पिछले 27 वर्षों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में असमर्थ रही है. लोगों को गुजरात छोड़ने की कोई जरूरत नहीं है. लोग गुजरात में आप की सरकार बनाएंगे और उसके पास भी दिल्ली की तरह एक शानदार शिक्षा प्रणाली होगी. 

जीतू वाघाणी ने कहा था यह

बुधवार को राजकोट में एक नए स्कूल भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान वाघाणी ने कहा था, यहां ऐसे लोग हैं. जो गुजरात में रहते हैं, गुजरात में पले-बढ़े हैं, उनके बच्चों की शादी यहीं हुई और वे यहां अपना बिजनेस चलाते हैं. लेकिन अब उन्हें किसी और जगह का शौक हो गया है. पत्रकारों की मौजूदगी में मैं उन लोगों से यह निवेदन करना चाहता हूं जो अन्य जगहों को बेहतर पाते हैं। कृपया, अपने बच्चों के प्रमाण पत्र लें और उन्हें उस देश या राज्य में नामांकित करें जो आपको बेहतर लगे.

Gujarat News: गुजरात में AAP नेता गिरफ्तार, पुलिसकर्मी की हत्या के प्रयास का लगा है आरोप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति के ऑस्ट्रेलिया में होने का रचा ड्रामा, जामनगर में दफन मिला शव
पति के ऑस्ट्रेलिया में होने का रचा ड्रामा, जामनगर में दफन मिला शव
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget