एक्सप्लोरर

Gujarat Crime News: खेड़ब्रह्मा में 62 साल की महिला ने अपने पोते की धारदार हथियार से की हत्या, जानें- पूरा मामला

Gujarat Crime News: गुजरात के साबरकांठा जिले में एक 62 साल की महिला ने पोते की कथित तौर पर धारदार हथियार से पीट-पीट कर हत्या कर दी.

Gujarat News: गुजरात में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. साबरकांठा जिले के खेड़ब्रह्मा में एक 62 साल की महिला को अपने डेढ़ साल के पोते की कथित तौर पर धारदार हथियार से पीट-पीट कर हत्या करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया है.

घटना 23 जनवरी की रात की है

आरोपी दादी चंद्रिकाबेन ठाकोर हैं जिसने अपने डेढ़ साल के पोते शैलेश ठाकोर की हत्या की है. पुलिस के मुताबिक घटना 23 जनवरी की रात की है जब आरोपी दादी अपने दो पोते-रुत्विक और शैलेश के साथ उनके घर पर थी जबकि उनके माता-पिता बाहर थे. रुत्विक और शैलेश के पिता मुकेश ठाकोर ने बुधवार को पुलिस में शिकायत की और पुलिस को बताया कि मैं राजस्थान के उदयपुर में एक दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम कर रहा था और मेरी पत्नी वीना ठाकोर वाघेश्वरी गांव में अपने माता-पिता के घर गई हुई थी.

पोतों की देखभाल करना पसंद नहीं था इसलिए मार ड़ाला

पिछले तीन महीनों से मेरी मां चंद्रिकाबेन को अपने पोते की देखभाल करने का जिम्मा सौंपा गया था. 24 जनवरी की सुबह, मुझे मेरी बहन ने बताया कि मेरे बेटे शैलेश की मौत हो गई है और रुत्विक को चोटें आई हैं. जब मैं घर पहुंचा तो मुझे मेरी मां ने बताया कि उसने आखिरी बार बच्चों को घर के बाहर खेलते देखा था.उसके बाद माँ फिर पास के गाँव में अपने दूसरे पति के घर चली गई. तब मेरे पड़ोसियों ने मुझे बताया कि उन्होंने मेरे बच्चों को मेरी माँ द्वारा ज़ुल्म करने की वजह से रोते हुए सुना है. जब मैंने अपने बड़े बेटे रुत्विक से पूछा तो उसने मुझे बताया कि दादी ने उसे मारा था और शैलेश को मार डाला था.

खेडब्रह्मा पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर पीपी जानी के मुताबिक "आरोपी महिला को बच्चों के माता-पिता की अनुपस्थिति में अपने पोते-पोतियों की देखभाल करना पसंद नहीं था. उसने पड़ोसियों के साथ लड़ाई भी की और पहले भी पोते-पोतियों के साथ मारपीट की. हमने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है."

यह भी पढ़ें:-

Arvind Kejriwal ने कांग्रेस के पंजाब में सीएम पद के चेहरे को लेकर कही ये बात, Charanjit Singh Channi पर लगाए गंभीर आरोप

Gujarat Dhandhuka Hatyakand: गुजरात में एक्टिविस्टों ने नफरत भरे संदेशों को रोकने के लिए पुलिस कार्रवाई की मांग की, सीएम को लिखा पत्र

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
Valsad News: वलसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
लसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget