एक्सप्लोरर

अमेरिका से डिपोर्ट 116 भारतीयों में गुजरात के 8 लोग पहुंचे अहमदाबाद, महिला और एक बच्चा भी शामिल

Indians Deported from USA: अमेरिका से अवैध प्रवास के कारण निर्वासित 116 भारतीयों में गुजरात के आठ लोग अमृतसर से अहमदाबाद पहुंचे. उन्हें पुलिस वाहनों से उनके जिलों में भेजा गया.

Indian Illegal Immigrants Deported from USA: अमेरिका से अवैध प्रवास के कारण निर्वासित किए गए 116 भारतीयों में शामिल गुजरात के आठ लोगों को लेकर एक विमान रविवार को अमृतसर से अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतरा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उन्हें पुलिस वाहनों से उनके गृह जिलों में भेज दिया गया.

 सहायक पुलिस आयुक्त (‘जी’ डिवीजन) आर डी ओझा ने बताया, ‘‘गुजरात के आठ निर्वासित प्रवासी रविवार सुबह 11 बजे अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचे. इनमें एक महिला और एक बच्चा भी शामिल था. पुलिस वाहनों के जरिए निर्वासितों को उनके गृह जिले भेज दिया गया.’’

अमेरिका से 116 अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर एक विमान शनिवार देर रात अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा था. ये आठ लोग उन 116 भारतीयों में शामिल थे. सूत्रों के अनुसार, इन आठ लोगों में से तीन गांधीनगर और एक अहमदाबाद का निवासी है.

हथकड़ियों और बेड़ियों में जकड़कर लाया था अमृतसर 
यह आठ लोग अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई के तहत निर्वासित किए गए भारतीयों के दूसरे जत्थे का हिस्सा हैं. इससे पहले, पांच फरवरी को एक अमेरिकी सैन्य विमान 104 अवैध प्रवासियों को हथकड़ियों और बेड़ियों में जकड़कर अमृतसर लाया था. निर्वासितों को हथकड़ी पहनाने पर विपक्ष ने तीखी आलोचना की थी. इनमें से 33 निर्वासित गुजरात से थे.

'उन्हें अपराधी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए'
अमृतसर हवाई अड्डे पर रविवार को एक और विमान के उतरने की संभावना है जिसमें 157 और निर्वासित भारतीयों को लाया जाएगा. गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने इन निर्वासित लोगों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और कहा कि वे रोजगार या करियर की तलाश में विदेश गए थे और उन्हें अपराधी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget