एक्सप्लोरर

Gujarat Bypoll 2025: विसावदर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार, जानें- किसे दिया टिकट?

Gujarat Assembly By Election: कड़ी और विसावदर विधानसभा क्षेत्र में 19 जून को मतदान होगा. कड़ी सीट करसनभाई सोलंकी के निधन और विसावदर सीट AAP विधायक भूपेंद्र भयानी के इस्तीफे से खाली हुई थी.

Gujarat Assembly By Election 2025: कांग्रेस ने गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए नितिन रणपरिया को उम्मीदवार बनाया है. एक दिन पहले यानी रविवार को कांग्रेस ने कड़ी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रमेश चावड़ा को मैदान में उतारा था. 

विसावदर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने किरीटभाई पटेल को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है. वह पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष और जाने-माने सहकारी नेता हैं. वहीं, नितिन रणपरिया का मुकाबला करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के कद्दावर नेता गोपाल इटालिया पहले से मैदान में हैं. 

बता दें कि फरवरी 2025 में बीजेपी विधायक करशन सोलंकी के निधन के बाद कड़ी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था. वहीं, आप के मौजूदा विधायक भूपेंद्र भयानी ने दिसंबर 2023 में इस्तीफा दे दिया और बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गए. यही वजह है कि दोनों सीटें खाली पड़ी थीं. अब दोनों सीटों पर चुनाव के लिए मतदान 19 जून को होगा. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 2 जून (सोमवार) है.

कौन हैं कांग्रेस उम्मीदवार नितिन रणपरिया?

कांग्रेस प्रत्याशी नितिन रणपरिया जिला पंचायत के सदस्य रह चुके हैं. वह विसावदर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. वर्तमान में वह भेसन तालुका कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. कांग्रेस ने पहली बार किसी विधानसभा सीट के लिए नितिन रणपरिया को टिकट दिया है. वह पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं.

गुजरात में दो सीटों पर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और आप प्रत्याशियों के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है. ऐसा इसलिए कि तीनों दलों के प्रत्याशियों को मजबूत माना जा रहा है. फिर आने वाले दिनों में पार्टियां जोरदार प्रचार अभियान शुरू करेंगी. चुनावों पर कड़ी नजर रखी जाएगी क्योंकि वे राज्य में बड़े चुनावी मुकाबलों से पहले या तो राजनीतिक जमीन बदलने या बीजेवी के और मजबूत होने का संकेत देने वाले साबित होंगे. 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget