एक्सप्लोरर

Vadodara Violence: गुजरात के वडोदरा में मामूली सड़क दुर्घटना के बाद भड़की हिंसा, अब तक 22 की हुई गिरफ्तारी

गुजरात के वडोदरा में मामूली सड़क दुर्घटना के बाद दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान दंगाइयों ने एक दूसरे से मारपीट करने के साथ पत्थरबाजी भी की.

Vadodara Violence: दिल्ली के जहांगीरपुरी से सांप्रदायिक हिंसा की सूचना मिलने के एक दिन बाद, गुजरात के वडोदरा इलाके से भी झड़प की घटनाएं सामने आईं. दरअसल एक सड़क दुर्घटना के बाद हिंसा भड़क उठी. इस दौरान दंगाइयों ने मारपीट और पथराव करने के अलावाव एक पूजा स्थल व वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया. घटना में तीन लोग घायल हुए हैं.

पुलिस ने 22 लोगों को किया है गिरफ्तार

वडोदरा में हिंसा की घटना रविवार देर रात हुई थी. इस मामले में पुलिस अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों में से 19 दंगा करने में शामिल थे, जबकि तीन सड़क दुर्घटना से जुड़े हुए थे. इस हिंसा में तीन लोग घायल हुए हैं.

दुपहिया वाहनों की मामूली दुर्घटना के बाद दो समुदाय भिड़े

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त चिराग कोराडिया ने बताया कि दो समुदायों के बीच हुई झड़प में तीन लोग घायल हो गए. करेलीबाग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के रावपुरा इलाके में दुपहिया वाहनों की मामूली दुर्घटना के बाद दो समुदायों के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गयी थी. पुलिस अधिकारी के मुताबिक इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि रावपुरा इलाके से सटे करेलीबाग इलाके में कुछ ही देर में दो समुदायों के लोग जमा हो गए और एक दूसरे पर पथराव करने लगे.

पुलिस अधिकारियों ने आगे कहा कि उग्र भीड़ ने सड़क किनारे स्थित एक मंदिर में मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं दो ऑटोरिक्शा और दो दोपहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया.

आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त चिराग कोराडिया ने कहा कि गुजरात में सांप्रदायिक झड़पों के सिलसिले में 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, और उन पर भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं जैसे दंगा, गैरकानूनी सभा, घातक हथियार धारण करना, किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को अपवित्र करना के तहत मामला दर्ज किया गया है.

कोराडिया ने आगे कहा, "करेलीबाग प्राथमिकी में नामजद सभी 19 लोगों को दंगा करने के आरोप में कल रात चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया था. अज्ञात आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं."

ये भी पढ़ें

Gujarat Schools: मनीष सिसोदिया ने गुजरात के सरकारी स्कूलों की हालत की तरफ दिलाया पीएम का ध्यान, कही ये बात

Rajkot News: एक महिला डॉक्टर फेक अकाउंट से पर्सनल मैसैज करके करती थी दूसरी डॉक्टर को प्रताड़ित, पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget