एक्सप्लोरर

Gujarat News: गुजरात में 5 पुलिसकर्मियों समेत 19 लोगों पर केस दर्ज, अपहरण और जबरन वसूली का है आरोप

Gujarat Crime News: गुजरात में पांच पुलिसकर्मियों समेत 19 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. इनपर अपहरण और जबरन वसूली का आरोप है. 

Gujarat Police Case: गुजरात के कच्छ जिले में एक कंपनी के एक कर्मचारी के अपहरण और जबरन वसूली के संबंध में दो पुलिस अधीक्षक (एसपी) और तीन अन्य वरिष्ठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. उच्चतम न्यायालय ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगा रखी थी. रोक हटने के लगभग एक महीने बाद अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने गुरूवार को दो पुलिस अधीक्षकों, तीन उपाधीक्षकों, एक उप-निरीक्षक और इलेक्ट्रोथर्म लिमिटेड के मालिकों समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की.

क्या है पूरा मामला?
सीआईडी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, कच्छ जिले के गांधीधाम के निवासी परमानद सीरवानी ने दिसंबर 2015 में अपहरण और जबरन वसूली के लिए कंपनी के दो मालिकों और 11 अन्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. विज्ञप्ति में कहा गया है कि शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए 6 दिसंबर 2015 और 4 फरवरी 2016 के बीच संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया था. हालांकि, जब कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो उन्होंने प्राथमिकी का निर्देश देने के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया. उच्च न्यायालय ने 10 अक्टूबर, 2019 के अपने आदेश में अधिकारियों को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया, लेकिन आरोपी को उच्चतम न्यायालय से राहत मिल गई.

16 जनवरी को क्या हुआ था?
विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस साल 16 जनवरी को उच्चतम न्यायालय ने रोक हटा ली थी. जांच एजेंसी ने विज्ञप्ति में आरोपी पुलिस अधिकारियों की भूमिका का खुलासा नहीं किया और कहा कि इससे जांच प्रभावित होगी. विज्ञप्ति में कहा गया है कि कच्छ (पूर्व) के पूर्व एसपी जीवी बारोट व भावना पटेल, डीएसपी आरडी देसाई, डीएस वाघेला व वीजे गढ़वी और उपनिरीक्षक एनके चौहान को प्राथमिकी में नामजद किया गया है.

ये भी पढ़ें: African Swine Flu: गुजरात में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू की एंट्री, मसावद गांव में 100 सूअरों की मौत, मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget