एक्सप्लोरर

Gujarat Bridge Collapse: 'मैंने अपने हाथों में कितने शव उठाये पता नहीं..' मोरबी का मंजर याद कर सिहर उठा चश्मदीद

Gujarat News: मोरबी में मच्छु नदी पर ब्रिटिश काल में बना 143 साल पुराना केबल पुल रविवार शाम टूट गया. हादसे में करीब 141 लोगों की मौत की खबर है, जिसमें 25 बच्चे शामिल हैं.

Morbi Cable Bridge Collapsed: रविवार शाम गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे में मरने वालों की संख्या अब तक 141 पहुंच गई है.  हालांकि अभी तक 170 लोगों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों उस खौफनाक मंजर को चाहकर भी नहीं भुला पा रहे हैं. हादसे का गवाह बने एक स्थानीय ने कहा कि मैंने कितने बच्चों की लाशों को अपने हाथों में उठाया मुझे खुद पता नहीं. खौफनाक मंजर को अपनी आंखों से देखने वाले एक चाय विक्रेता ने कहा कि लोग जुल्टो पुल पर हमेशा की तरह मौज मस्ती कर रहे थे अचानक यह पुल टूट गया.

लोग बस मर रहे थे, चंद सेकेंड में सब तबाह हो गया

उसने बताया कि चंद सेकेंड में सब कुछ तबाह हो गया. मैंने लोगों को पुल पर लटकते हुए देखा और थोड़ी देर बाद वे पानी में गिर गए और मौत की नींद सो गए. यह वाकई में डरावना और दिल दहलादेने वाला था. चाय विक्रेता ने बताया कि मरने वालों में एक 7 महीने की गर्भवती महिला भी थी. इस हादसे ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया है. पुल के पास हर रविवार को चाय बेचने वाले इस शख्स की आखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे. उसकी आवाज में एक कंपन्न था. उसने कहा कि लोग बस मर रहे थे. मैंने जितना संभव हो सका उनकी मदद की उन्हें अस्पताल पहुंचाया. मैंने इस तरह का मंजर पहले कभी नहीं देखा था. रोते हुए उस चाय विक्रेता ने कहा,'पुल से एक छोटा बच्चा नीचे गिरा था. हमने उसे बचाने की कोशिश की. उसके पेट से हमने काफी पानी बाहर निकलवाया, हम खुश थे कि वह बच जाएगा, हम उसे अस्पताल ले गए, लेकिन उसने मेरी ही आंखों के सामने दम तोड़ दिया. मैं पूरी तरह हिल गया.'

रात कब गुजरी, सुबह कब हुई पता नहीं
Gujarat Bridge Collapse: 'मैंने अपने हाथों में कितने शव उठाये पता नहीं..' मोरबी का मंजर याद कर सिहर उठा चश्मदीद

वहीं इस हादसे का गवाह बनी  एक महिला हसीना भेन उस दर्दनाक मंजर को बयान करते हुए कहा कि मुझे पता ही नहीं चला की सुबह कब हुई. मैं और मेरा परिवार पूरी रात लोगों को अस्पताल पहुंचाने में लगे रहे. हमने अपने दोनों वाहनों से लोगों को अस्पताल पहुंचाया. पूरा परिवार लोगों की मदद करने में लगा रहा. हसीना ने कहा, 'जब मृत बच्चों के शव मैंने अपने हाथों से उठाए तो मेरे हाथ कांप रहे थे. मैं उन्हें अस्पातल ले जाने का सोच रही थी, लेकिन उनमें कुछ नहीं बचा था. इस हादसे ने मुझे तोड़ दिया है. मैं इससे ज्यादा नहीं बोल सकती.' और बोलते-बोलते हसीना की आंखों में फिर से आंसू आ गए.

हादसे को लेकर आपराधिक मामला दर्ज

वहीं इस पूरे मामले को लेकर गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि घटना के संबंध में एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि आईजीपी रेंज के नेतृत्व में आज इस मामले की जांच शुरू हो गई है. संघवी ने कहा कि  नेवी, एनडीआरएफ समेत 200 से ज्यादा लोग पूरी रात राहत-बचाव कार्य में लगे रहे. अधिकारियों के अनुसार पुल गिरने के बाद माचू नदी में गिरे लोगों को बचाने के लिए सेना, नौसेना, वायु सेना, एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड सहित टीमों ने रात भर तलाशी अभियान चलाया. हादसे के बाद सीएम भूपेंद्र पटेल, गृह राज्य मंत्री हर्षभाई सांघवी,मंत्री बृजेशभाई मेराजा और राज्य मंत्री अरविंदभाई रैयानी आधी रात को घटनास्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य का जायजा लिया.

यह भी पढ़ें:

Morbi Cable Bridge Collapsed: 4 दिन पहले खुला, रिपेयर पर 8 करोड़ खर्च... 143 साल पुराने मोरबी पुल टूटने पर उठ रहे ये 5 सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget