एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ AAP में शामिल हुए इंद्रनील राजगुरु, फैसले के पीछे ये है वजह

Gujarat Election 2022: सौराष्ट्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक इंद्रनील राजगुरु और राजकोट नगर निगम के पूर्व नेता वशरामभाई सागठिया गुरुवार को कांग्रेस से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए.

Gujarat Election 2022: गुजरात में सौराष्ट्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक इंद्रनील राजगुरु और राजकोट नगर निगम के पूर्व नेता वशरामभाई सागठिया गुरुवार को कांग्रेस से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इंद्रनील राजगुरु और वशरामभाई सागठिया को पार्टी में शामिल कराया. इस मौके पर केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, इंद्रनिल राजगुरु एवं वशरामभाई सागठिया का मैं आम आदमी पार्टी में स्वागत करता हूँ. हम सबको मिलकर गुजरात के लोगों की हर उम्मीद को पूरा करना है.

कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा 

दरअसल, इंद्रनील राजगुरु गुजरात में सौराष्ट्र क्षेत्र के दिग्गज नेता माने जाते हैं. वो गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुके हैं. दोनों नेताओं ने फिलहाल कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इंद्रनील बुधवार से दिल्ली में हैं और इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात भी की थी. इसी के बाद से ये कयास लगाए जा रहे थे कि वे 'आप' में शामिल हो रहे हैं. आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद इंद्रनील राजगुरु ने कहा, आप की नीयत में कोई खोट नहीं है. दिल्ली के बाद पंजाब की जीत से यह बात साबित भी हो गई है.

Gujarat News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- भारत आज भी सांस्कृतिक गुलामी का शिकार है

सरकार बनने के साथ ही पंजाब में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू हो गई है. यह सब गुजरात में देखने को नहीं मिलता. मेरा मानना है कि अरविंद केजरीवाल पार्टी के लिए नहीं, बल्कि आम आदमी के लिए लड़ रहे हैं. इसी के चलते मैं उनसे प्रभावित हूं.
उन्होंने कहा, मेरा सार्वजनिक जीवन हमेशा से लोगों के लिए रहा है. इसी के चलते मैं आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहा हूं, क्योंकि 'आप' आम लोगों की पार्टी है. मेरा पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में हर जगह आम आदमी पार्टी ही होगी. मैं चाहता हूं कि मेरी तरह जो भी लोग ऐसा सोचते हैं, वो सभी (बीजेपी-कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता) आम आदमी पार्टी से जुड़ें.

'केजरीवाल से मिलकर आप में शामिल होने का फैसला किया'

वहीं, दूसरी ओर केजरीवाल से मुलाकात और आप मे शामिल होने के बाद वशरामभाई सागठिया ने कहा, मैंने केजरीवाल से मिलकर आप में शामिल होने का फैसला किया. शिक्षा नीति और स्वास्थ्य में सुधार की दिशा में आम आदमी पार्टी के विचार राष्ट्रवादी हैं. पंजाब में उन्होंने (आप) जो प्रस्ताव पारित किया है, उससे मैं बहुत खुश हूं. दिल्ली और पंजाब के सरकारी दफ्तरों में लगी बाबासाहेब और भगत सिंह की तस्वीर से खुश हूं.

अगर संविधान को बचाना चाहते हैं तो मैं गुजरात के सभी दलितों को आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए कहता हूं. पंजाब जीत के बाद आम आदमी पार्टी अब धीरे-धीरे देश के दूसरे हिस्सों में भी पैर पसारने लगी है. इसी साल के अंत तक गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव होने हैं. इसी के मद्देनजर आप संयोजक केजरीवाल लगातार अन्य दलों के बड़े चेहरों को पार्टी में शामिल कर रहे हैं.

Gujarat News: PM मोदी बोले- 'यदि WTO अनुमति देता है तो भारत खाद्य सामग्रियों की आपूर्ति दुनिया को कर सकता है'

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Manjalpur Bypoll: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
गुजरात: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 लोगों की गई थी जान
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार
Gujarat Weather: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
गुजरात: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
Gujarat News: गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड
गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget