एक्सप्लोरर

Gujarat: कांग्रेस सांसद गेनीबेन ठाकोर की बड़ी मांग, 'गौ माता को मिले राष्ट्रीय माता का दर्जा'

Gujarat News: कांग्रेस सांसद गेनीबेन ठाकोर ने कहा कि लोग मांग कर रहे हैं कि गौमाता को ‘राष्ट्रीय माता’ का दर्जा दिया जाए. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार पहले ही ‘राज्य माता’ का दर्जा दे चुकी है.

कांग्रेस सांसद गेनीबेन ठाकोर ने एक बार फिर गौ माता को 'राष्ट्रीय माता' का दर्जा देने की मांग उठाई है. उन्होंने कहा कि पूरे देश की जनता, साधु-संत और गौशाला के ट्रस्ट सभी एक ही आवाज में यह डिमांड कर रहे हैं. उन्होंने गुजरात सरकार से अपील की है कि कम से कम राज्य स्तर पर ‘गौ माता’ को ‘राज्य माता’ का दर्जा दिया जाए.

लोकसभा में भी उठाई थी आवाज

गेनीबेन ठाकोर ने कहा, "समग्र देश के लोगों की एक ही मांग है. साधु संत और गौ माता के जो मानने वाले, गौशाला के जो ट्रस्टी गण सभी की एक ही डिमांड है कि गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा मिलना चाहिए. लोकसभा में जब मुझे बोलने का मौका मिला तो मैंने बोला था कि गाय माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा मिलना चाहिए."

कांग्रेस सांसद गेनीबेन ठाकोर ने आगे कहा, "जब महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की गवर्नमेंट थी वहां पे, उन्होंने भी महाराष्ट्र में गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिया."

गुजरात सरकार से भी की अपील

कांग्रेस सांसद गेनीबेन ठाकोर ने साफ कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर आधिकारिक तौर पर कदम उठाया है. सांसद ने बताया, "मैंने कच्छ कलेक्टर को लेटर भी लिखा है. सभी साधु संत एक ही डिमांड कर रहे हैं कि गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा मिलना चाहिए."

कांग्रेस सांसद गेनीबेन ठाकोर ने कहा कि कम से कम गुजरात की सरकार गौमाता को राज्य माता का दर्जा दे. लोगों की यह डिमांड है और डिमांड के साथ मैं भी साधु संत और जो भी गुजरात के लोग हैं, डिमांड वाले उनके साथ खड़ी हूं."

गेनीबेन ठाकोर ने कहा कि इस मुद्दे पर वे अकेली नहीं हैं, बल्कि आम लोग भी उनके साथ खड़े हैं. उनका कहना है कि जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार को इस दिशा में कदम उठाना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
Embed widget