एक्सप्लोरर

Bitcoin Scam Case: गुजरात के पूर्व विधायक और पूर्व SP पाए गए दोषी, आजीवन कारावास की सजा

Bitcoin Scam Case: बिटकॉइन घोटाले में पूर्व विधायक नलिन कोटडिया समेत 17 लोग दोषी पाए गए हैं. अमरेली के पूर्व एसपी जगदीश पटेल और अन्य पुलिस अधिकारियों को भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है.

बिटकॉइन घोटाला मामले में बीजेपी के पूर्व विधायक नलिन कोटडिया, अमरेली के पूर्व एसपी जगदीश पटेल, पूर्व पुलिस निरीक्षक अनंत पटेल और 14 अन्य आरोपियों को दोषी करार दिया गया है. कोर्ट ने सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (BNS) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

यह मामला साल 2018 की सनसनीखेज किडनैपिंग और फिरौती से जुड़ा है, जिसमें सूरत के बिल्डर शैलेश भट्ट का अपहरण किया गया था. केस रिपोर्ट से यह बात सामने आई थी कि शैलेश भट्ट को पीआई अनंत पटेल और उसकी टीम ने सरकारी गाड़ी में किडनैप किया था. शैलेश भट्ट को गांधीनगर के पास किसी जगह ले जाया गया और वहां उससे 9 करोड़ रुपये के 176 बिटकॉइन ट्रांसफर करने को कहे गए. ट्रांसफर के बाद बिल्डर से अलग से एक्सटॉर्शन मनी भी लिया गया. 

गिरफ्तार हुए वकील ने दिया था पूर्व विधायक का नाम 

किडनैपिंग केस की जांच के बाद सीआईडी ने पीआई अनंत पटेल और 10 अन्य पुलिसकर्मियों को अरेस्ट किया था. इसके अलावा, सूरत का एक वकील केतन पटेल के इस कांड में शामिल होने की भी बात पता चली थी, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार किया गया. 

केतन पटेल ने पूछताछ में बताया कि इस कांड में पूर्व बीजेपी विधायक नलिन कोटडिया और पूर्व एसपी जगदीश पटेल भी शामिल हैं. पुलिस ने आरोपी वकील की निशानदेही पर जगदीश पटेल को पकड़ा. नलिन कोटादिया की भूमिका 'फिक्सर' के रूप में सामने आई. समय के साथ कुल 14 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. 

बिल्डर शैलेश भट्ट का भी आपराधिक इतिहास

अगस्त 2024 में अहमदाबाद पुलिस ने बिल्डर शैलेश भट्ट को भी अरेस्ट किया. मनी लॉन्डरिंग मामले में उसे आरोपी पाया गया था. शैलेश भट्ट पर 2091 बिटकॉइन, 11000 लाइटकॉइन और 14.50 करोड़ रुपये के कैश के एक्सटॉर्शन का आरोप था. यह सारा पैसा मिलाकर 1232.50 करोड़ रुपये तक पहुंचता है. 

निमिषा श्रीवास्तव एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य, सरकार की नीतियों, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों की कवरेज में है. उन्होंने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत हिंदी पट्टी के विभिन्न राज्यों के चुनावी विश्लेषण पर काम किया है. निमिषा श्रीवास्तव ने साल 2020 से पत्रकारिता जगत में आधिकारिक रूप से कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत ज़ी न्यूज़ से की. पिछले चार वर्षों से वह एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की शुरुआत से पहले उन्होंने प्रिंट, टीवी, रेडियो और एनजीओ क्षेत्रों में इंटर्नशिप के जरिए अनुभव प्राप्त किया. निमिषा को चुनाव, राजनीति और साहित्य से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
गुजरात में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी की बढ़ीं मुश्किलें, गांधीनगर में FIR दर्ज
गुजरात में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी की बढ़ीं मुश्किलें, गांधीनगर में FIR दर्ज
अहमदाबाद: नवरात्रि से पहले IV विटामिन ड्रिप का क्रेज, हजारों खर्च कर रहे युवा
अहमदाबाद: नवरात्रि से पहले IV विटामिन ड्रिप का क्रेज, हजारों खर्च कर रहे युवा
गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत, 20 से अधिक घायल
गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत, 20 से अधिक घायल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget